Thursday, February 19, 2026
GK

क्या चप्पल पहनकरˈ बाइक चलाने पर कटेगा ट्रैफिक चालान आप भी जान लें इसकी सच्चाईˌ

क्या चप्पल पहनकरˈ बाइक चलाने पर कटेगा ट्रैफिक चालान आप भी जान लें इसकी सच्चाईˌ
क्या चप्पल पहनकरˈ बाइक चलाने पर कटेगा ट्रैफिक चालान आप भी जान लें इसकी सच्चाईˌ

बहुत से लोगों का मानना है कि चप्पल पहनकर अगर बाइक चलाई तो Challan कट जाएगा, लेकिन क्या वाकई ये बात सच है? वैसे तो लोगों को सलाह दी जाती है कि कार ड्राइव कर रहे हो या फिर बाइक, जूते पहनकर ही ड्राइव करें जिससे पेडल पर मजबूत पकड़ बनी रहती है. लेकिन क्या सच में चप्पल पहनकर वाहन चलाने पर चालान काटने का कोई नियम है, इसके बारे में बहुत कम ही लोगों को जानकारी है. तो चलिए जानते हैं इस सवाल के सही जवाब के बारे में.

क्या सच में कटता है चालान-

चलिए अब उस सवाल के बारे में बात कर लेते हैं जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है और वो है चप्पल पहनकर राइड करने पर क्या कटेगा ट्रैफिक चालान? ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में आपको बता दें कि चप्पल पहनकर कार चलाने पर ट्रैफिक नियमों के अनुसार कोई चालान काटने का प्रावधान नहीं है और ऐसा करने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाता है.

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Road and Transport Minister Nitin Gadkari) के ऑफिस की ओर से को इसके बारे में ट्वीट करके साफ कहा गया है कि कानून में ऐसा कोई नियम नहीं है. ट्वीट के अनुसार, वर्तमान में लागू नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर चालान नहीं काटा जाता है.

फिर भी न बरतें लापरवाही-

चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर कोई चालान नहीं कटता, लेकिन फिर भी आपको ऐसा करने से परहेज करना चाहिए और जूते पहनकर गाड़ी चलाने की अधिक कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करना ज्यादा सुरक्षित और आसान माना जाता है और इससे पेडल पर बढ़िया पकड़ मिलती है, वहीं दूसरी ओर चप्पल पहनकर ड्राइविंग करने से (Do not drive wearing slippers) आपात स्थिति में सही समय पर सही पैडल पर पैर न पहुंच पाने के कारण एक्सिडेंट (Accident) होने का भी खतरा रहता है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply