Thursday, March 26, 2026
Cricket

क्या बदल जाएगा RCB का नाम? नई मालकिन अन्यन्या बिड़ला का चौंकाने वाला खुलासा, जानें पूरा माजरा!..

क्या बदल जाएगा RCB का नाम? नई मालकिन अन्यन्या बिड़ला का चौंकाने वाला खुलासा, जानें पूरा माजरा!..
क्या बदल जाएगा RCB का नाम? नई मालकिन अन्यन्या बिड़ला का चौंकाने वाला खुलासा, जानें पूरा माजरा!..

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) के नए मालिक बनने के बाद टीम का नाम बदलेगा या नहीं, यही सवाल इस समय फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में है. आदित्य बिरला समूह (एबीजी) के नेतृत्व वाले एक समूह ने मंगलवार को इस आईपीएल टीम को उसके मौजूदा मालिक यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से करीब 1.78 अरब डॉलर (लगभग 16,706 करोड़ रुपये) में पूरी तरह खरीद लिया है.इस सौदे में एबीजी के साथ ब्लैक स्टोन की स्थायी निजी इक्विटी रणनीति, बीपीईए (जिसके सीईओ वायरल पटेल हैं), अमेरिकी निवेशक डेविड ब्लिट्जर की कंपनी बोल्ट वेंचर्स और मीडिया समूह टाइम्स ऑफ इंडिया भी शामिल हैं.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल की उन आठ पुरानी टीमों में शामिल है, जो 2008 में लीग शुरू होने के समय से लगातार खेल रही हैं. टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब 2025 में जीता था.

अनन्या ने किया साफ
वहीं, आदित्य बिरला समूह से जुड़ी अहम सदस्य अनन्या बिरला की एक सोशल मीडिया पोस्ट से यह संकेत मिला है कि टीम का नाम बदला नहीं जाएगा. अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि आरसीबी अपने मौजूदा नाम के साथ ही आगे खेलेगी.आरसीबी की इस बड़ी बिक्री पर बात करते हुए, जिसने उसे आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बना दिया है.

USL में हुआ फैसला
यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने अपने बयान में जानकारी दी कि कंपनी के बोर्ड की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. यूएसएल ने बताया कि उसने अपनी पूरी तरह स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (आरसीएसपीएल) में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी एक कंसोर्टियम को बेचने के लिए अंतिम समझौते पर साइन कर दिए हैं.आगे बयान में कहा गया कि इस कंसोर्टियम में आदित्य बिरला ग्रुप (एबीजी), टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की स्थायी प्राइवेट इक्विटी शाखा बीएक्सपीई शामिल हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह पूरा सौदा करीब 166.6 अरब रुपये नकद में तय हुआ है.

पुरुष और महिला टीम शामिल
इस डील में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पुरुष टीम के साथ-साथ महिला टीम (डब्ल्यूपीएल) भी शामिल है.बयान में बताया गया कि रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (आरसीएसपीएल) ही उस फ्रेंचाइजी की मालिक और संचालक कंपनी है, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में हिस्सा लेती है.यूएसएल ने आगे कहा कि जैसे ही यह सौदा पूरा होगा, आरसीएसपीएल के जरिए इस कंसोर्टियम को आईपीएल और डब्ल्यूपीएल दोनों टीमों के मालिकाना हक और संचालन की जिम्मेदारी मिल जाएगी.इस घोषणा के साथ ही आरसीएसपीएल की रणनीतिक समीक्षा प्रक्रिया भी खत्म हो गई, जिसे यूएसएल ने 5 नवंबर 2025 को शुरू किया था.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply