Wednesday, March 18, 2026
CrimeIndiaTrending

’10-15 पुलिसवालों की हत्या करेंगे’… मोतिहारी में धमकी देने वाले 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर, STF का जवान भी शहीद!

’10-15 पुलिसवालों की हत्या करेंगे’… मोतिहारी में धमकी देने वाले 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर, STF का जवान भी शहीद!
’10-15 पुलिसवालों की हत्या करेंगे’… मोतिहारी में धमकी देने वाले 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर, STF का जवान भी शहीद!

बिहार के मोतिहारी में एक बड़ा पुलिस एनकाउंटर हुआ है, जिसमें पुलिस ने दो बदमाश कुंदन ठाकुर और उसके साथी प्रियांशू दुबे को ढेर कर दिया. वहीं बिहार STF का एक जवान भी शहीद हो गया. पुलिस और बदमाशों के बीच ये मुठभेड़ चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा में हुई. घटनास्थल से पुलिस ने एक कार्बाइन, दो पिस्टल और एक कट्टा बरामद किया. पूर्वी चंपारण जिले के SP स्वर्ण प्रभात ने खुद इस मुठभेड़ का नेतृत्व किया. बताया जा रहा कि दो दिन पहले बदमाश कुंदन ठाकुर और प्रियांशू दुबे ने चकिया थाने के अपर थानाध्यक्ष को फोन पर धमकी दी थी, जिसमें कहा था कि, “थाने के 10-15 पुलिसकर्मियों की लाशें बिछानी पड़ेगी.”

बता दें कि मोतिहारी में हुई मुठभेड़ से पहले बदमाश कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे ने चकिया थाने के अपर थानाध्यक्ष को दो दिन पहले फोन किया था. नेपाल के नंबर से आए इस फोन कॉल में दोनों बदमाशों ने सीधे तौर पर धमकी दी थी, जिसमें दोनों बदमाशों ने कहा था कि, “शहर अब हमारी गुंडई देखेगा. पुलिस के तो साफ चेतावनी है. अगली खबर यही रहेगी कि 10-15 पुलिसकर्मियों की मौत की हो गई.”

रामडीहा में मिली दोनों बदमाशों की लोकेशन

फोन कॉल पर मिली धमकी के बाद चकिया थाने के अपर थानाध्यक्ष ने SP स्वर्ण प्रभात को इसकी जानकारी दी और बदमाशों की धमकी के बारे में बताया. SP स्वर्ण प्रभात ने इस धमकी को गंभीरता से लिया. उनके निर्देश पर बदमाशों की लोकेशन ट्रैस करनी शुरू की गई. साथ ही जिले में मौजूद बिहार STF की एक यूनिट को बदमाशों की तलाश में लगाया गया. नेपाल नंबर से आई कॉल को ट्रैस करते हुए STF और स्थानीय थाना पुलिस की टीम ने रामडीहा में कुंदन ठाकुर और प्रियांशू दुबे की लोकेशन का पता लगाया.

Motihari News (1)

फायरिंग में STF के जवान को लगी गोली

STF और स्थानीय पुलिस टीम ने लोकेशन पर पहुंचकर बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया. पुलिस ने दोनों बदमाशों से सरेंडर करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय फायरिंग करनी शुरू कर दी. खुद को घिरता देख दोनों बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे. इसी दौरान गोली लगने से STF के जवान श्रीराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ढेर हो गए दोनों बदमाश

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल कर दोनों बदमाशों को मार गिराया, जिसमें कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे मौके पर ही ढेर हो गए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इन बदमाशों पर पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज थे. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर इनके कुछ साथी मौके से भागने में सफल रहे. वहीं दूसरी तरफ SP स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है. पुलिस को चुनौती देने वालों का अंजाम यही होगा.

घटनास्थल पर पहुंचे DIG और SP

वहीं एनकाउंटर की गंभीरता को देखते हुए DIG, SP सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पूरे चकिया क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है. DIG का कहना है कि अपराधियों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा. पुलिस की ओर से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply