
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत एक शख्स ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ससुर की हत्या कर दी। दरअसल शख्श का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। नशे में धुत पति अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंच गया। जब उसने पत्नी को साथ चलते के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। इस दौरान उसका अपने ससुर के साथ झगड़ा हो गया। उसने गुस्से में आकर अपने ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक कई वार किए। इस हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या करने के बाद फरार हुआ आरोपी
आरोपी की पहचान परमजीत सिंह के तौर पर हुई है। वहीं मृतक का नाम गुलाब सिंह बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी परमजीत मौके से फरार हो गया। मृतक के परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आरोपी फरार बताया ज रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नशेड़ी है आरोपी
मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि परमजीत शराब के नशे में था। उसने गुलाब पर कुल्हाड़ी से हमला किया। उसने गुलाब के सिर पर दो बार और कमर पर तीन बार कुल्हाड़ी से कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। परमजीत शराबी है और जुआ खेलता था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।





