Friday, February 20, 2026
CrimeIndiaTrending

पति के दोस्त के साथ पत्नी ने बनाया संबंध, खुलासा होते ही दोनों ने बनाया प्लान, सोते हुए काट डाला गला

पति के दोस्त के साथ पत्नी ने बनाया संबंध, खुलासा होते ही दोनों ने बनाया प्लान, सोते हुए काट डाला गला
पति के दोस्त के साथ पत्नी ने बनाया संबंध, खुलासा होते ही दोनों ने बनाया प्लान, सोते हुए काट डाला गला

Sultanpur Crime News: यूपी के सुल्तानपुर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यह मामला रिश्तों की बेवफाई और प्यार के नाम पर की गई साजिश को समाज के सामने लाता है। बता दें कि सुल्तानपुर के लम्भुआ थाना क्षेत्र के मदनपुर पनिहार गांव में यह वारदात हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अमित सिंह के रूप में हुई, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था। अमित सिंह पुत्र हरिनाम सिंह था। उनकी पत्नी शिल्पी सिंह का एक पुराना परिचित दीपक सिंह (जो खुद भी ट्रक ड्राइवर है) अक्सर उनके घर आता-जाता था। धीरे-धीरे दीपक और शिल्पी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच अवैध प्रेम संबंध शुरू हो गया।

कैसे हुआ अमित की हत्या?

जब अमित को अपनी पत्नी और दोस्त के इस संबंध की जानकारी लगी, तो घर में झगड़े होने लगे। परिवार वाले बीच-बचाव करने की कोशिश करते रहे, लेकिन शिल्पी और दीपक पर प्यार का ऐसा जुनून सवार था कि उन्होंने अमित को रास्ते से हटाने की ठान ली। रविवार की रात अमित अपने कमरे में सो रहा था। शिल्पी ने दीपक को घर बुलाया। दोनों ने मिलकर सोते हुए अमित पर धारदार हथियार से हमला किया और उसका गला रेत दिया। हमला इतना तेज और अचानक था कि अमित को कुछ समझने या बचने का मौका नहीं मिला। वह मौके पर ही मर गया। सोमवार सुबह जब अमित का खून से लथपथ लाश कमरे में पड़ा मिला, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस की जांच और कार्रवाई

घटना की खबर मिलते ही सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक (SP) चारू निगम, एएसपी अखंड प्रताप सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच में अवैध संबंध की पुष्टि हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी शिल्पी सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। फरार प्रेमी दीपक सिंह की तलाश के लिए SOG समेत चार टीमें बनाई गई हैं। SP ने कहा कि जल्द ही दीपक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के भाई अजित सिंह की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गांव में दहशत का माहौल

हत्या के बाद मदनपुर पनिहार गांव में मातम और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों में चर्चा है कि कैसे एक दोस्त ने ही दोस्त का घर उजाड़ दिया। पुलिस फरार आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आए।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply