Monday, March 9, 2026
CricketIndiaTrending

भारत के विश्व कप जीतते ही क्यों लड़ पड़े रोहित शर्मा और रितिका सजदेह? लड़ाई का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

भारत के विश्व कप जीतते ही क्यों लड़ पड़े रोहित शर्मा और रितिका सजदेह? लड़ाई का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
भारत के विश्व कप जीतते ही क्यों लड़ पड़े रोहित शर्मा और रितिका सजदेह? लड़ाई का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और उनकी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल देखने के लिए मौजूद थे. रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में आईसीसी के ब्रैंड एम्बेसडर थे, वहीं जब फाइनल मुकाबला खेला जाना था, तो टॉस के पहले रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ही विश्व कप की ट्रॉफी लेकर मैदान में आए.

हालांकि जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ट्रॉफी अपने नाम किया तो इसी दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और उनकी पत्नी रितिका सजदेह को किसी बात पर लड़ते हुए देखा गया.

Rohit Sharma और रितिका सजदेह के बीच क्यों हुई लड़ाई?

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और उनकी पत्नी रितिका सजदेह को बाउंड्री लाइन पर किसी बात को लेकर गंभीर चर्चा करते हुए देखा गया. ये मैरिड कपल बाउंड्री लाइन के बाहर फेंस पर खड़े थे. उन्हें एक सीरियस डिस्कशन करते हुए देखा गया. खास बात ये है कि रोहित, रितिका की कही किसी बात से सहमत नहीं दिखे. वो थोड़े नाराज भी नजर आ रहे थे.

हालांकि रितिका उन्हें समझाने की बहुत कोशिश कर रही थीं. ‘हिटमैन’ शुरू में उनसे दूर हो गए, उन्होंने हाथ से उनकी पीठ थपथपाकर उन्हें बुलाया, समझाने की कोशिश की. हालांकि, वो एक बार फिर असहमत होकर दूर हो गए. अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रितिका सजदेह के बीच किस बात पर असहमति थी, इसके बारे में कुछ कहना गलत होगा, क्योंकि ये एक मैरिड कपल के बीच की आपसी बातचीत थी.

ऐसा रहा भारत और न्यूजीलैंड के बीच का फाइनल मुकाबला

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने अर्द्धशतक जड़ा और अंत में शिवम दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलकर भारतीय पारी को 255 रनों तक पहुंचाया.

इसके बाद अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने 7 विकेट झटककर न्यूजीलैंड को बैकफूट पर ढकेल दिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम के लिए टिम साइफर्ट ने 52 रनों की पारी खेली, वहीं मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए, वहीं डेरिल मिचेल ने 17 रनों की पारी खेली, इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े को नही छू सका और भारत ने इस मैच को 96 रनों से जीता और इसके साथ ही ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply