
Marbles playing in Washroom: आज के दौर में सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं, जो यूजर्स को हैरान कर देते हैं. कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों आपकी सोशल मीडिया फीड पर नजर आया होगा, जिसमें देखा जा सकता है कि घर के वॉशरूम में लोग कंचे से कुछ टेस्ट कर रहे हैं. अब सभी के मन में सवाल है कि आखिर वॉशरूम में कंचे से क्या चेक किया जा रहा है और इसको फर्श पर चारों ओर फेंकने से क्या होगा.
दरअसल, जब इस वीडियो के बारे में जांच की गई, तो कुछ यूजर्स ने दावा किया कि यह जापान का है. हालांकि, यह समझ नहीं आया कि आखिर कंचे यानी मार्बल बॉल से वॉशरूम में क्या टेस्ट किया जा रहा है. अगर आपके मन में भी यह सवाल आया, तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है?
मार्बल बॉल से क्या किया गया टेस्ट?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दिख रहा है कि सबसे पहले एक शख्स वॉशरूम में जाता है और वहां कोने-कोने में कंचे यानी मार्बल बॉल फेंकता है. इसके बाद वह ध्यान से देखता है कि यह मार्बल बॉल किधर जा रहे हैं. यही पूरा प्रोसेस इस समय इंटरनेट पर वायरल है.
क्या है ऐसा करने की वजह
जानकार बताते हैं कि ये टेस्ट वॉशरूम के फ्लोर स्लोप को चेक करने की आसान प्रक्रिया है. सामान्य भाषा में समझें, यह फर्श के ढलान को चेक करने की प्रक्रिया है. कंचे वॉशरूम के जिस तरफ जाते हैं, मान लिया जाता है फ्लोर की ढलान उस ओर है. अगर सभी कंचे वॉशरूम के नाले की ओर जाते हैं, तो इसका मतलब कि वॉशरूम की ढलान बिल्कुल परफेक्ट है और अगर ऐसा नहीं होता है तो ऐसा संभव है कि कुछ गलती हुई हो. वहीं, अगर फ्लोर पर बॉल्स कहीं भी अटकती है तो माना जाता है कि स्लोप में कुछ खामी है.
लोगों ने क्या कहा?
वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के मिले-जुले कमेंट आ रहे हैं. कुछ लोगों ने इस तरीके की तारिफ की है, तो कुछ ने माना की यह एक साइंटिफिक तरीका नहीं हो सकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि घर बनवाने के दौरान बालकनी और छत के फर्श की स्लोप को चेक करने का यह एक बढ़िया तरीका है. इसका इस्तेमाल करते हुए यह चेक किया जा सकता है कि फ्लोर पर कोई ऐसी जगह तो नहीं, जहां पर पानी इकट्ठा हो, जिससे फफूंद और काई जैसी समस्याओं को रोका जा सके.






