: देशभर के लोगों के लिए राहत की खबर है। अब 28 सितंबर से 30 सितंबर तक बैंक बंद नहीं रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन की मीटिंग के बाद बैंक यूनियनों ने प्रस्तावित हड़ताल और आंदोलन को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है।

आगे की बातचीत के लिए बनी सहमति
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने जारी सर्कुलर में बताया कि के साथ मीटिंग में दोनों पक्षों के बीच आगे की बातचीत के लिए सहमति बनी है।
हाई लेवल कमेटी बनेगी
मीटिंग में तय किया गया कि एक हाई लेवल कमेटी बनाई जाएगी। ये कमेटी बचे हुए शनिवारों को छुट्टी देने के मुद्दे पर विचार करेगी। इसमें सभी ऑप्शन पर चर्चा होगी और ग्राहकों समेत सभी संबंधित पक्षों के लिए समाधान खोजने की कोशिश की जाएगी।
स्केल4 और ऊपर के अधिकारियों की PLI पर चर्चा
मीटिंग में स्केल4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI स्कीम का मुद्दा भी उठा। ने सरकार के सामने इस योजना में बदलाव का प्रस्ताव रखने पर सहमति दी है। इसका मकसद यूनियनों और एसोसिएशनों की आपत्तियों को दूर करना है।
ये खबर भी पढ़ें:
पुराने लंबित मुद्दों पर भी होगी बातचीत
8 मार्च 2024 की बैठक के मिनट्स में दर्ज बाकी मुद्दों पर भी और जल्द चर्चा करेंगे। इन मामलों का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। UFBU ने कहा है कि इस मामले में आगे विस्तार से एक सर्कुलर जारी किया जाएगा।



