बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद आवश्यक होता है, क्योंकि इस दौरान तापमान में बारबार बदलाव होता है. ऐसे में बुखार आना, गले में खराश, खांसी होना, जुकाम जैसे मामले काफी ज्यादा देखने में आते हैं. सितंबर मानसून का आखिरी महीना है और अब धीरेधीरे दिन सर्दियों की तरफ बढ़ रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी सेहत पर ध्यान दें ताकि मौसमी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचे रहें. इस आर्टिकल में जानेंगे कि बदलते मौसम में हमारी बॉडी में क्या चेंजेस आते हैं और किन बातों को ध्यान में रखकर इस दौरान होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम से बचा जा सकता है.

अभी धूप खिली है और अचानक बादल आने के साथ तेज हवाएं सर्दी बढ़ा दें. वहीं बारिश से मौसम में नमी भी बढ़ जाए तो इसका सेहत पर प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है. आपको भी अगर इस समय खराश, जुकाम जैसी समस्याएं परेशान कर रही हैं तो जान लें इसकी वजह और बचाव के तरीके.
सुबह गला सूखना या खराशखांसी
दिल्ली के आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि बदलते मौसम में तापमान और वातावरण की नमी होने जैसे बदलावों के कारण शरीर में कफ और वात का संतुलन प्रभावित हो सकता है, जिससे सुबह के समय गला सूखने, खराश या खांसी जैसी शिकायत हो सकती है. रात में मुंह से सांस लेना या कमरे की सूखी हवा भी गले का सूखापन बढ़ा सकती है. कोशिश करना चाहिए कि कमरे का तापान सही रहे और हमेशा नाक से ही सांस खींचनेछोड़ने की आदत डालनी चाहिए.
इन चीजों से मिलेगी राहत
डॉ. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। चंचल शर्मा का कहना है कि बदलते मौसम में दिखाई देने वाले हल्केफुल्के लक्षणों में मात्रा में पर्याप्त गुनगुना पानी पीना चाहिए. इसके अलावा सुबह उठकर भाप लेने से भी आपको राहत महसूस होती है. आप रात में सोने से पहले भी भाप ले सकते हैं. इससे कफ को हटाने में मदद मिलती है और आप बढ़िया नींद ले पाते हैं.
डॉक्टर के पास कब जाएं?
डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि अगर खांसी लगातार बनी रहे, सांस लेने में परेशानी हो या बुखार जैसे लक्षण हों, तो ऐसे में सावधानियां बरतने के साथ ही डॉक्टर से जांच करानी चाहिए ताकि आप सही ट्रीटमेंट ले सकें. पेशेंट को बच्चों से दूर रखना चाहिए, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है और इस दौरान वायरल हेल्थ प्रॉब्लम एक से दूसरे में पहुंच सकती हैं.
खानपान का रखें ध्यान
- बदलते मौसम में खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इसी से इम्यूनिटी मजबूत होती है.
- हमेशा घर पर बना ताजा और हल्का, जल्दी पचने वाला खाना खाएं, क्योंकि इस दौरान पाचन भी धीमा हो जाता है.
- बाहर की चीजों , ज्यादा फैट वाले फूड्स और पैक्ड फूड से दूरी बनानी चाहिए.
- अपने खाने में अदरक, लहसुन, जीरा, अजवाइन, हल्दी आदि का उपयोग करें. ये मसाले औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं.
- दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. कोशिश करें कि नॉर्मल टेम्परेचर या फिर गुनगुने पानी को ही पिएं.



