Saturday, February 21, 2026
Politics

एपस्टीन के नेटवर्क में कौन थी भारत की वो लड़की? नए खुलासों से उठा राज तो सन्न रह गए लोग!!..

एपस्टीन के नेटवर्क में कौन थी भारत की वो लड़की? नए खुलासों से उठा राज तो सन्न रह गए लोग!!..
एपस्टीन के नेटवर्क में कौन थी भारत की वो लड़की? नए खुलासों से उठा राज तो सन्न रह गए लोग!!..

नई दिल्ली। एपस्टीन फाइल के खुलासे अमेरिका से लेकर भारत तक हड़कंप मचा रहे हैं. अमेरिकी बिजनेसमैन और अपराधी जेफ्री एपस्टीन की फाइल्स में पहली बार एक भारतीय लड़की को पीड़ित बताया गया है. यानी जेफ्री एपस्टीन ने एक भारतीय लड़की को भी अपना शिकार बनाया था. ये जानकारी अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी किए गए नई फाइलों से सामने आई है. इन फाइलों में एक ईमेल है. जिसमें अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों के बीच का संवाद है. इसमें एक भारतीय लड़की को तलाशने और उसे न्याय और मुआवज़ा देने की बात कही जा रही है.

भारतीय लड़की को लेकर ये खुलासा ईमेल के फॉर्मेट में है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसे 13 जनवरी 2020 का है. इस ई मेल में पीड़ितों का केस लड़ रहीं लॉ फर्म EDWARDS POTTINGER LLC की वकील ब्रिटनी हेन्डरसन अमेरिकी अधिकारियो को एक ईमेल करती हैं. इस ई मेल में वो कहती हैं कि कुछ पीड़ित लड़कियां थेरेपी लेना चाहती हैं. उन्होंने फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क की कुछ पीड़ितों के नाम भी अमेरिकी अधिकारियों को दिए.

इसी ईमेल में वो एक पीड़ित भारतीय लड़की के बारे में लिखती हैं कि वो अभी भारत में ही हैं. तो क्या अमेरिकी प्रशासन किसी तरह से उसकी मदद कर सकते हैं? वो ये भी पूछती हैं कि क्या उसे भी थेरेपी के 6 फ्री सेशन मिल सकते हैं? वो जानना चाहती है क्या ये सेवाएं उसे भारत में उपलब्ध हो सकती हैं?

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply