
भारतीय टीम (Team India) के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) आज अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा (Vanshika Chaddha) के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं. कुलदीप यादव अभी हाल ही में भारत को तीसरा टी20 विश्व कप जीताने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे. अब कुलदीप यादव शादी करने वाले हैं, तो उनके फैंस उनके होने वाली पत्नी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं.
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की पत्नी का नाम वंशिका है, जो कानपुर से हैं. वंशिका के पिता का नाम योगेंद्र सिंह चड्ढा है, जो एलआईसी में कार्यरत हैं. आज हम आपको कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी के बारे में पूरी जानकारी देते हैं.
Kuldeep Yadav की बचपन की दोस्त हैं वंशिका
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और उनकी होने वाली पत्नी वंशिका कानपुर से ताल्लुक रखती है. उनके पिता का नाम योगेंद्र सिंह चड्ढा है, जो एलआईसी में कार्यरत हैं. वहीं जॉब की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं. वंशिका ने साल 2017 में सेंट मैरी से 12वीं पास किया था. इसके पश्चात वह ऑस्ट्रेलिया चली गईं. आगे की पढ़ाई उनकी यहीं से पुरी हुई और अब वह वहीं पर जॉब भी कर रही हैं.
वंशिका चड्डा भारत की नंबर-1 इंशोरेंश कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करती हैं। बताया जाता है कि वह एक प्रशासक अधिकारी (AAO) के पद पर कार्यरत हैं, जो शाखा स्तर पर प्रबंधन कार्य देखते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, LIC में एक प्रशासक अधिकारी (AAO)की शुरुआती सैलरी लगभग ₹1,07,000 से ₹1,26,000 के बीच हो सकती है. इसके अलावा उन्हें लाखों में कमीशन भी मिलता है.
6000 रूपये 1 प्लेट है Kuldeep Yadav की शादी के खाने की कीमत
होटल परिसर में भव्य मंडप, संगीत समारोह और अन्य कार्यक्रमों के लिए विशेष सजावट की गई है. आयोजन को यादगार बनाने के लिए पूरी व्यवस्था को भव्य और पारंपरिक अंदाज में तैयार किया गया है. इस शादी में लगभग 200 खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें कई बड़े क्रिकेटर, उद्योगपति और फिल्मी जगत की हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं.
चूंकि शादी उत्तराखंड में हो रही है, इसलिए मेहमानों के लिए मेन्यू में पहाड़ी व्यंजनों को खास जगह दी गई है. जानकारी के अनुसार एक प्लेट खाने की कीमत करीब 6000 रुपये से अधिक रखी गई है.
मेन्यू में मडुवे की रोटी, लाल चावल, गहत की दाल, फाणु, चैंसू, कंडाली का साग, कुमाऊंनी रायता, भांग की चटनी और झंगोरे की खीर जैसे पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन शामिल होंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं नाश्ते में इडली-डोसा, छोले-भटूरे और पोहा जैसे लोकप्रिय व्यंजन भी परोसे जाएंगे.


/newsnation/media/media_files/2026/03/10/ishan-kishan-return-2026-03-10-14-30-13.jpg?w=272&resize=272,170&ssl=1)
/newsnation/media/media_files/2026/03/10/kirti-azad-disputed-post-on-team-india-visit-temple-after-winning-t20-world-cup-2026-trophy-2026-03-10-16-58-57.jpg?w=272&resize=272,170&ssl=1)
