Thursday, March 5, 2026
HealthIndiaTrending

दिल के कमजोर होने परˈ शरीर देता है ये संकेत हार्ट अटैक आने से पहले संभल जाएं चेकअप कराएंˌ

दिल के कमजोर होने परˈ शरीर देता है ये संकेत हार्ट अटैक आने से पहले संभल जाएं चेकअप कराएंˌ

दिल हमारे शरीर का अहम हिस्सा होता है। इसके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। हमारे शरीर के सभी अंगों में खून को पंप कर पहुंचाने का काम करता है। जब यह कमजोर हो जाता है तो शरीर के विभिन्न अंगों में भी दिक्कत होने लगती है। दिल में खराबी आने लगे हैं तो हार्ट अटैक जैसी समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।

दिल खराब हो उसके पहले यदि इसका पता चल जाए तो बहुत अच्छी बात होती है। समय पर इसका इलाज करवा हम हार्ट अटैक आने के खतरे को टाल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको वह लक्षण बताने जा रहे हैं जो दिल के कमजोर होने को दर्शाते हैं।

बल्ड प्रेशर का हाई होना

बहुत से लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है। कुछ लोग तो इससे बड़े हल्के में लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ब्लड प्रेशर की समस्या आगे चलकर हार्ट के कमज़ोर होने का संकेत हो सकती है। जब हमारा दिल कमजोर होने लगता है तो उसकी शरीर में ब्लड को पंप कर सप्लाइ करने की शक्ति भी कम होने लगती है। ऐसे में ब्लड प्रेशर की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसलिए ब्लड प्रेशर की समस्या आने पर अपने हार्ट का विशेष ध्यान रखें। हो सके तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।

कंधे और छाती में दर्द होना

दिल के कमजोर होने परˈ शरीर देता है ये संकेत हार्ट अटैक आने से पहले संभल जाएं चेकअप कराएंˌ

कई बार हमें हमारे कंधों और छाती में दर्द महसूस होता है। हम इसे एक आम दर्द मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये कमजोर दिल का संकेत भी हो सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि हर बार ऐसा नहीं होता है। सीने और कंधों में दर्द के दूसरे कारण भी हो सकते हैं। लेकिन हम रिस्क ले ही क्यों? सीने या कंधे के अधिक दुखने पर एक बार डॉक्टर को दिखा लेना सही रहता है। यदि दिल में कुछ गड़बड़ हुई तो समय पर इलाज शुरू हो जाता है।

खर्राटे अधिक और नींद में समस्या आना

कई लोगों को रात में बहुत खर्राटे आते हैं। कुछ तो दिन में भी मस्त  खर्राटे लेकर सोते हैं। लेकिन आपको इन खर्राटों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये आपके दिल के कमजोर होने का संकेत हो सकते हैं। वहीं नींद में अधिक परेशानी का आना भी दिल की समस्या को दर्शाता है। ये संकेत है कि आगे चलकर आपको दिल से जुड़ी समस्या हो सकती है। इस स्थित में आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

ऐसे करें दिल को मजबूत

दिल को मजबूत रखने के लिए रोज़ घूमना चालू करते हैं। रोज़ दो से चार किलोमीटर घूमना दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। घी, तेल और मसाले वाली चीजों से दूर रहें। बाजार का खाना भी लगभग बंद कर दें। घर का बना शुद्ध और कम तेल एवं वसा युक्त खाना खाएं।

रोज़ आधा घंटा व्यायाम करें। रेगुलर हार्ट चेकअप के लिए जाते रहें। फलों, सब्जियों का सेवन अधिक करें। हेल्दी डाइट फॉलो करें। इन सभी बातों का ध्यान रखकर आप अपने दिल को मजबूत कर सकते हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply