Thursday, February 19, 2026
HB

मंडप में लेटˈ पहुंचा दूल्हा तो गुस्साई दुल्हन ने दूसरे से कर ली शादी सिर पकड़कर बैठ गया दूल्हाˌ

मंडप में लेटˈ पहुंचा दूल्हा तो गुस्साई दुल्हन ने दूसरे से कर ली शादी सिर पकड़कर बैठ गया दूल्हाˌ
मंडप में लेटˈ पहुंचा दूल्हा तो गुस्साई दुल्हन ने दूसरे से कर ली शादी सिर पकड़कर बैठ गया दूल्हाˌ

अपने जीवन में हम सभी कभी न कभी लेट जरूर हुए होंगे। कभी घर पहुंचने में देरी हो जाती है तो कभी ऑफिस आने में लेट हो जाता है। इसकी कई वजहें होती हैं। रास्ते का ट्रैफिक से लेकर घर की कई समस्याएं देरी करवा देती हैं। मगर क्या आपने सुना है कि कोई अपनी शादी में ही लेट हो जाए।

जी हां महाराष्ट्र से ऐसा दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां दूल्हेराजा अपनी ही शादी में घंटों देरी से पहुंचे। मंडप में इंतजार करते-करते जब दुल्हन थक गई तो उसको गुस्सा आ गया। इसके बाद उसने ऐसा कदम उठा लिया कि दूल्हे राजा को सिर पकड़कर बैठना पड़ा। आइए जानते हैं पूरी घटना क्या है।

महाराष्ट्र के बुलढाणा की है घटना

शादी में लेट लतीफी का ये मामला महाराष्ट्र के बुलढाणा से सामने आया है। ये घटना 22 अप्रैल की है जहां मलकापुर पंगरा गांव में शादी हो रही थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यहां शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। बस बारात का इंतजार हो रहा था। दूल्हा बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंच गया था। जिससे सबको तसल्ली हो गई थी।

विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 4 बजे शाम का निकाला गया था। मंडप सज गया था और दुल्हन भी समय से ही मंडप में विवाह की रस्मों के लिए बैठ गई थी। हालांकि इसके बाद शुरू हुआ इंतजार जो खत्म ही नहीं हो रहा था। धीरे-धीरे समय बीतता जा रहा था और शाम 4 बजे की जगह 8 बज गए लेकिन दूल्हा मंडप तक नहीं पहुंचा।

शराब पीकर नाचता रहा, दुल्हन ने ले लिया बड़ा फैसला

दुल्हन मंडप पर अपने दूल्हे का शाम 4 बजे से इंतजार कर रही थी। वहीं दूल्हे को इसकी कोई फिक्र ही नहीं थी। वो आराम से अपने दोस्तों के साथ मजे कर रहा था। उनके साथ शराब पीकर डांस करने में बिजी दूल्हे को इतना भी ध्यान नहीं रहा कि शुभ मुहूर्त निकल जाने से पहले वो मंडप में पहुंच जाए।

दूसरी ओर लड़की और उसके घरवाले मंडप में बैठकर इंतजार करते रहे। घंटों इंतजार करने के बाद भी दूल्हा मंडप पर नजर ही नहीं आ रहा था। वो स्टेज पर ही नाच गाने और हंगामा करने में बिजी था। इसके बाद गुस्साई दुल्हन ने बड़ा फैसला ले लिया। उसने शराबी लड़के के साथ शादी करने से ही मना कर दिया।

उठाया ऐसा कदम, सिर पकड़कर बैठ गया दूल्हा

दुल्हन के इनकार करने के बाद वहां हड़कंप मच गया। लड़की के पिता भी सोच में डूब गए कि सारी तैयारी हो चुकी है, अब क्या होगा। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदार के लड़के से शादी करवाने का फैसला किया। हैरानी की बात है कि इस प्रस्ताव को लड़की ने भी मान लिया। उसी मंडप में दोनों की शादी करवा दी गई।

वहीं शराब के नशे में रात 8 बजे जब दूल्हा शादी करने मंडप पर पहुंचा तो हैरान रह गया। वहां दुल्हन नहीं थी और न ही पंडित दिख रहा था। लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी रिश्तेदार के लड़के से कर दी है। इतना सुनकर दूल्हा वहीं सिर पकड़कर बैठ गया। ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply