
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना क्षेत्र के इसोपुर खुरगान गांव से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 25 वर्षीय महिला मुशकरा की मौत को पहले खुदकुशी बताया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की परतें खोल दीं।
पुलिस के मुताबिक, 14 फरवरी की रात घर के अंदर ही मुशकरा की हत्या की गई। शुरुआत में आरोपी ससुर अब्बास ने इसे आत्महत्या बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।
🔍 कैसे खुला हत्या का राज
जांच में सामने आया कि ससुर ने बहू का भरोसा जीतकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब मुशकरा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वारदात के बाद अब्बास ने सबूत छिपाने के लिए कमरे का दरवाजा तार से इस तरह बंद किया कि मामला आत्महत्या जैसा लगे।
अगले दिन वह खुद थाने पहुंचा और रोते हुए दहेज के कारण बहू द्वारा आत्महत्या की कहानी सुनाने लगा। शुरुआत में मामला संदिग्ध रहा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस का शक गहरा गया।
⚖️ पूछताछ में टूटा आरोपी
पुलिस की सख्त पूछताछ के दौरान अब्बास आखिरकार टूट गया और उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ससुर के साथ उसके बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।



