Thursday, February 26, 2026
Politics

जब रश्मिका मंदाना ने 200 लोगों के सामने विजय देवरकोंडा को किया Kiss!..

जब रश्मिका मंदाना ने 200 लोगों के सामने विजय देवरकोंडा को किया Kiss!..

नई दिल्ली। साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी करेंगे. उनके प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो चुके हैं. उदयपुर में उनकी शाही शादी होगी. फैंस इस इंटीमेट वेडिंग की फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. विजय और रश्मिका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हैं. इस हिट कपल ने दो फिल्मों में साथ काम किया है. और पढ़ें

उनकी साथ में पहली फिल्म गीता गोविंदम थी. इसमें वो मैरिड कपल बने थे. मूवी में उनके बीच किसिंग सीन भी फिल्माया गया था. ये रश्मिका का पहला ऑनस्क्रीन किसिंग सीन था. इसे लेकर एक्ट्रेस ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में काफी कुछ कहा था. अपना एक्सपीरियंस बताते हुए रश्मिका ने कहा था कि उन्होंने 200 लोगों के सामने इसे फिल्माया था. उनके और विजय दोनों के लिए ये सीन करना काफी अजीब था.

पहले किसिंग सीन पर क्या बोलीं रश्मिका? एक्ट्रेस ने कहा था- पहली बार ऑनस्क्रीन Kiss मूवी गीता गोविंदम में की थी. ये पहली बार था, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था. को-एक्टर को Kiss करना था. मेरे लिए Kiss एक पर्सनल चीज है. ये बहुत इंटीमेट चीज है. इसे 200 लोग देख रहे थे. मुझे लगा कैसे इस सीन को किया जाएगा? लेकिन मुझे लगता है विजय भी ऐसा ही कुछ सोच रहे थे. वो मेरी तरह ही सोच रहे थे, नर्वस थे. तो हम सोच रहे थे, कैसे करेंगे?

”ये टेक्निकल चीज है. डिपेंड करता है आप ये सीन किसके साथ कर रहे हो. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आखिर में अगर कैरेक्टर को इसकी जरूरत है, तो ठीक है. अगर नहीं चाहते, तो मत करो. गीता गोविंदम में हम शादीशुदा कपल थे, तो शादी के बाद जो मन करे वो करो. तो वो मेरा पहला किसिंग सीन था और ये मेरे लिए बहुत शॉकिंग था.”

रश्मिका मंदाना अब भले ही विजय की दुल्हन बनने वाली हैं. लेकिन एक वक्त वो एक्टर रक्षित शेट्टी के प्यार में थीं. वे फिल्म के सेट पर मिले, दोस्त बने, और फिर डेटिंग शुरू की. 2017 में उन्होंने सगाई की. लेकिन 2018 में उनका रिश्ता टूट गया था. सगाई टूटने के सालों बाद रश्मिका को विजय से प्यार हुआ. दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट ही रखा. अब शादी से ठीक पहले उन्होंने अपना रिश्ता कंफर्म किया. कपल ने अपनी शादी को Virosh हैशटैग दिया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply