Friday, March 20, 2026
HealthIndiaTrending

पेशाब में खून आने की समस्या से कब मिलता है ब्लैडर कैंसर का सबसे बड़ा संकेत?!..

पेशाब में खून आने की समस्या से कब मिलता है ब्लैडर कैंसर का सबसे बड़ा संकेत?!..
पेशाब में खून आने की समस्या से कब मिलता है ब्लैडर कैंसर का सबसे बड़ा संकेत?!..

Bladder Cancer Sign: पेशाब के साथ शरीर के टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। लेकिन अगर इसमें खून की मात्रा भी निकल रही है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि यह ब्लैडर कैंसर के खतरे की चेतावनी हो सकती है। लेकिन इस समस्या के पीछे किडनी इंफेक्शन या किडनी स्टोन भी होता है। इसलिए आपको यह पता होना चाहिए कि किस स्थिति में यह समस्या ब्लैडर कैंसर का सबसे मजबूत सिग्नल देती है।

ब्लैडर कैंसर का लक्षण (सांकेतिक तस्वीर)
डॉक्टर के रूप में मैं यह बात अच्छी तरह जानता हूं कि पेशाब में होने वाले बदलाव से कई सारी गंभीर समस्याओं की जानकारी मिल सकती है। इसलिए अपने सभी मरीजों को यूरिन में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज ना करने की सलाह देता हूं। पेशाब में खून आना एक गंभीर समस्या है, जो ब्लैडर कैंसर से जुड़ी हो सकती है। अगर आपको ब्लैडर कैंसर का ज्यादा जोखिम है, दर्द के बिना यूरिन में बार-बार खून आ रहा है और इसके साथ ब्लैडर कैंसर के दूसरे लक्षण भी दिख रहे हैं तो इस जानलेवा बीमारी की मजबूत आशंका बन जाती है।

हेमेट्यूरिया क्या होता है (सांकेतिक तस्वीर)
पेशाब में खून आने की समस्या को मेडिकल भाषा में हेमेट्यूरिया कहा जाता है। इसके पीछे यूरिन इंफेक्शन, किडनी स्टोन या कुछ दवाइयों का साइड इफेक्ट हो सकता है। लेकिन अगर यह संकेत बार-बार दिखता है तो ब्लैडर कैंसर की शुरुआत का इशारा भी हो सकता है। अगर इस कैंसर को शुरुआती स्टेज में पकड़ लिया जाए तो आसानी से इलाज हो सकता है।

ब्लैडर कैंसर का बड़ा संकेत कब होता है हेमेट्यूरिया?
यूरिन में होने वाली ब्लीडिंग इसलिए भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है, क्योंकि यह मरीजों को चकमा दे सकती है। कई बार यह समस्या बिना किसी दर्द या तकलीफ के होती है, जिस वजह से मरीज का ध्यान इसपर तबतक नहीं जाता, जबतक कि वो अपने यूरिन का रंग नहीं देख लेता। लेकिन इसी स्थिति में यह ब्लैडर कैंसर का सबसे प्रमुख संकेत साबित होता है। पेशाब में खून आना बेहद चिंता का विषय है और इसे एक बार भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। डॉक्टर के पास जाकर इसकी जांच जरूर करवानी चाहिए।

किन लोगों को है ज्यादा जोखिम?
हमारे शरीर में यूरिन को स्टोर करने का काम ब्लैडर नाम की थैली करती है, जिसे हिन्दी में मूत्राशय कहते हैं। इसमें शुरू होने वाले कैंसर को ब्लैडर कैंसर कहा जाता है। आमतौर पर यह कैंसर ब्लैडर की अंदरुनी परत से शुरू होता है। धूम्रपान करने वाले, केमिकल्स के संपर्क में रहने वाले, उम्रदराज व्यक्ति और बार-बार यूरिन इंफेक्शन झेलने वाले लोगों को इसका खतरा ज्यादा होता है।

धूम्रपान को ब्लैडर कैंसर का प्रमुख कारण इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि तंबाकू में कई सारे खतरनाक केमिकल मौजूद होते हैं। यह हानिकारक तत्व यूरिन के साथ ब्लैडर में पहुंचते हैं और वहां जमा हो सकते हैं। धीरे-धीरे यह केमिकल ब्लैडर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और कोशिकाओं की असामान्य ग्रोथ का कारण बन सकते हैं।

किन लक्षणों पर रखें ध्यान?
ब्लैडर कैंसर के कई सारे लक्षण होते हैं। यूरिन में खून आने के साथ अगर इसके दूसरे लक्षण भी दिख रहे हैं तो यह मूत्राशय के कैंसर की बड़ी चेतावनी हो सकती है। आइए इन सभी लक्षणों के बारे में जान लेते हैं।

यूरिन में खून आना (लाल या गुलाबी रंग का पेशाब आना)
बार-बार पेशाब आना
यूरिन पास करते वक्त दर्द या जलन होना
अचानक वजन कम होना या थकान रहना
ये लक्षण अन्य बीमारियों के भी हो सकते हैं। लेकिन अगर ये लगातार बने रहें तो वक्त गंवाए बिना जांच करवा लेनी चाहिए।

जांच और इलाज का तरीका
डॉक्टर सबसे पहले मरीज की स्थिति जांचता है। उसके मुताबिक, यूरिन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और सिस्टोस्कोपी जैसे टेस्ट की सलाह देता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हर कैंसर की तरह ब्लैडर कैंसर को शुरुआती स्टेज में पकड़ना इलाज को काफी आसान और प्रभावी बना देता है।

ब्लैडर कैंसर का इलाज बीमारी की स्टेज और गंभीरता पर निर्भर करता है। शुरुआती स्टेज में इसे सर्जरी या अन्य ट्रीटमेंट की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। एडवांस स्टेज में यह आसपास के टिश्यू और अंगों तक फैल जाता है, जिस वजह से इलाज काफी जटिल हो जाता है।

क्या बचाव कर सकते हैं?
ब्लैडर कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल हेल्दी बनानी चाहिए, जिसमें कुछ बदलाव आपकी मदद कर सकते हैं।

धूम्रपान से दूरी बनाकर रखें।
रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
केमिकल्स के संपर्क से बचकर रहें।
नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं।
यूरिन में खून आना एक चेतावनी भरा संकेत है। सही समय पर इसकी जांच करवाकर ब्लैडर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को पकड़ा जा सकता है। खासकर जब यह समस्या दर्द के बिना बार-बार दिखाई दे तो बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। हालांकि, इस लक्षण के पीछे यूरिन इंफेक्शन या किडनी स्टोन भी हो सकता है। इसकी पुष्टि के लिए डॉक्टर और जांच पर ही भरोसा करें।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply