Tuesday, February 10, 2026
Crime

हलाला करा कर आओगी, तभी घर में रखेंगे… बहू से ससुराल वालों की ये कैसी शर्त ?!

हलाला करा कर आओगी, तभी घर में रखेंगे… बहू से ससुराल वालों की ये कैसी शर्त ?!

UP News: युवती ने पुलिस शिकायत के दौरान बताया कि उसका  निकाह जून 2025 में हुआ था. पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक सबकुछ दिया था. निकाह के बाद विदा होकर वह जब ससुराल पहुची तो पति समेत अन्य ससुरालीजन दिए गए दहेज से खुश नहीं थे.इस वजह से उन लोगों ने उसे शारीरिक रूप और मानसिक रूप से प्रताड़ना करना शुरू कर दिया.

हलाला करा कर आओगी, तभी घर में रखेंगे… बहू से ससुराल वालों की ये कैसी शर्त ?!ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बहू से ससुराल वालों की ये कैसी शर्त ?"/>

उत्तर प्रदेश में सख्त कानून होने के बाद भी ऐसा लगता है कि कुछ लोगों को कानून-व्यवस्था का बिल्कुल भी डर नहीं है. इसीलिए वे बहुओं को दहेज से लिए परेशान करने से बिल्कुल भी नहीं सकुचाते हैं. बांदा से भी ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला को शादी के बाद इतना मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया कि वह बुरी तरह से टूट गई. ससुराल वालों ने वापस लौटने के लिए उसके सामने हलाला करने की शर्त रख दी.

दहेज में हीरो होंडा बाइक मांग रहे थे 

इस बात से परेशान महिला ने थाना पहुंच पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने एक्शन लेते हुए महिला के शौहर समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामला बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक युवती ने पुलिस शिकायत के दौरान बताया कि उसका  निकाह जून 2025 में हुआ था. पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक सबकुछ दिया था. निकाह के बाद विदा होकर वह जब ससुराल पहुची तो पति समेत अन्य ससुरालीजन दिए गए दहेज से खुश नहीं थे.

खाना नहीं दिया, मानसिक रूप से परेशान किया

इस वजह से उन लोगों ने उसे शारीरिक रूप और मानसिक रूप से प्रताड़ना करना शुरू कर दिया. महिला का आरोप है कि उसे कई दिनों तक भूखा रखा, लेकिन परिवार चलता रहे इसलिए वह सब चुपचाप सहती रही. कई बार मामला बढ़ने पर पुलिस ने समझौता कराया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों मे कोई बदलाव नहीं आया.

ससुराल वापस आने के लिए रखी हलाला की शर्त

दिसंबर 2025 में मारपीट कर उसे ससुराल से निकाल दिया गया. उन्होंने कहा कि अपने परिवार वालों को बुलाओ, हमें दो लाख रुपये, एक हीरो होंडा बाइक दिलवाओ, हमने तुम्हें तलाक दे दिया है. अब तुम्हे अपने साथ तब रखेंगे जब तुम हलाला कराकर आओगी. इसके साथ बी उसे जमकर गालियां भी दी गईं. इसके बाद पीड़ित युवती ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने उसके शौहर समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज किया है.
 

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply