
Bharat Bandh Reason: आज 12 फरवरी को भारत बंद है. केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, बैंक कर्मचारी संगठन और किसान संगठनों ने इस भारत बंद का आवाहन किया है. इस हड़ाल में 30 करोड़ से अधिक कर्मचारी शामिल है. किसान संगठनों के शामिल होने से भारत बंद का प्रभाव बढ़ गया है. नए लेबर कोड (New Labour Codes) और भारत अमेरिका ट्रेड डील (India US Trade Deal) के विरोध के चलते 12 फरवरी को भारत बंद बुलाया गया है.
भारत बंद क्यों बुलाया गया है, किसका विरोध कर रहे हैं लोग ?
इस बंद में बैंक यूनियनों, 10 से ज्यादा कर्मचारी और ट्रेड यूनियनों के अलावा देशभर के किसान संगठन शामिल है. ट्रेड यूनियन, किसान संगठनों और कई सामाजिक संगठनों की ओर से 4 नए लेबर कोड, सरकारी नीतियों, भारत-अमेरिका ट्रेड डील, प्राइवेटाइजेशन का विरोध करने के लिए इस बंद का आवाहन कियाहै. इस भारत बंद की वजह से बैंकिंग सेवाएं,पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विसेस और सरकारी दफ्तरों का कामकाज प्रभावित हो सकता है. Bharat Bandh: आज भारत बंद, बैंक खुले या रहेंगे बंद, देशभर में चक्का जाम से बस, ट्रेन, बाजार पर दिखेगा असर, क्या खुलेंगे क्या-क्या रहेंगे बंद ? पूरी डिटेल यहां
भारत बंद की वजह क्या है, क्या है डिमांड ?
कर्मचारी और ट्रेड यूनियन चाहते हैं कि सरकार न्यू लेबर कोड को वापस ले. उनकी दलील है कि न्यू 4 लेबर कोड से कर्मचारियों और मजदूरों का अधिकार कम होता है, उनकी नौकरी के लिए ये कानून खतरा है. इन लेबर कोड से जॉब सिक्योरिटी कम होती है और एंप्लायर के लिए एंप्लाई को रखने और निकालने आसान बनाता हैं. उनके मुताबिक ये लेबर कोड कर्मचारियों के लिए अच्छे नहीं है,इसे उनकी नौकरी की सुरक्षा को खतरा है.इसके अलावा कर्मचारी यनियनों की मांग है कि पुरानी पेंशन योजना (OPS) को फिर से लागू किया जाए. बैंक कर्मचारी वेतन सुधार और पांच दिन काम की अपनी मांग को रख रहे हैं.
इसके अलावा किसान यूनियन इस भारत बंद के जरिए सरकार के सामने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं. किसानों का कहना है कि इस डील से बारत के किसानों को नुकसान होगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा यूनियन की मांग है कि ड्राफ्ट सीड बिल, इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल, और शांति एक्ट को खत्म किया जाए. वहीं मजदूर यूनियन की मांग है कि मनरेगा (MGNREGS) को फिर से बहाल किए जाए, उसमें सुधार हो. उनकी मांग है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को मजबूत किया जा र उसका बजट बढ़ाया जाए.
आज भारत बंद में कौन-कौन शामिल है ?
इस भारत बंद में 10 कर्मचारी यूनियन और 30 करोड़ वर्कर शामिल है. 600 से अधिक जिलों में बैंकों, सरकारी दफ्तरों, ट्रांसपोर्ट आदि में कामकाज प्रभावित रहेगा.इस भारत बंद में ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएसन (AIBOA), बैंक एंप्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) भी इस भारत बंद में शामिल है. इसके अलावा 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन जिसमें इनटक, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एसईडब्ल्यूए, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी के शामिल है. इसके अलावा किसान संगठनों ने भी इस बंद को सपोर्ट किया है.
भारत बंद में कौन-कौन सी सर्विस बंद रहेगी ?
सरकारी बैंक
बीमा ऑफिस
सरकारी दफ्तर
कर्नटाक समते कुछ राज्यों में परिवहन सेवाएं
औद्योगिक इकाइयां और मैन्युफैक्चरिंग हब
कुछ राज्यों में मार्केट और दुकानें
भारत बंद का इन जगहों पर असर नहीं
अस्पताल, एंबुलेंस सर्विस और दवाईयों की दुकानें
रेल और मेट्रो सर्विस
प्राइवेट स्कूल, ऑफिस, IT कंपनियां
स्कूल-कॉलेज



