Monday, February 23, 2026
IndiaPoliticsTrending

Weather Update: फिर एक बार मौसम बदलेगा मिजाज, 11 राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट!..

Weather Update: फिर एक बार मौसम बदलेगा मिजाज, 11 राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट!..
Weather Update: फिर एक बार मौसम बदलेगा मिजाज, 11 राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट!..

नई दिल्ली। देशभर में सर्दी अब विदाई की ओर है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मैदानों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक मौसम का मिजाज बदल रहा है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है, जो सामान्य से अधिक है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा, तो कहीं तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं विभिन्न राज्यों में आज मौसम का पूर्वानुमान कैसा रहेगा।

11 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, असम, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना जताई है। पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर का हाल
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। हाल के दिनों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास बढ़ गया है।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शुष्क मौसम
उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि कई जिलों में तापमान बढ़ने से दोपहर में तेज धूप पड़ सकती है। वहीं राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिण-पूर्वी इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं और अगले 48 घंटों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी संभव है।

दक्षिण और पूर्वी भारत में हल्की बारिश
तमिलनाडु और पुडुचेरी में 23 से 25 फरवरी के बीच हल्की बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम बंगाल के दक्षिणी और उप-हिमालयी जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। कुल मिलाकर देश में सर्दी की विदाई के साथ तापमान बढ़ रहा है, जबकि कुछ क्षेत्रों में बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply