Wednesday, February 18, 2026
CricketIndiaTrending

‘हमें बर्तन धोने पड़े’… PAK के कप्तान ने किया सनसनीखेज खुलासा, खोलकर रख दी अपने ही देश की पोल!..

‘हमें बर्तन धोने पड़े’… PAK के कप्तान ने किया सनसनीखेज खुलासा, खोलकर रख दी अपने ही देश की पोल!..
‘हमें बर्तन धोने पड़े’… PAK के कप्तान ने किया सनसनीखेज खुलासा, खोलकर रख दी अपने ही देश की पोल!..

Pakistan hockey: ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटकर आए पाकिस्तान की हॉकी टीम के कप्तान अम्माद शकील बट्ट ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. उन्होंने देश के खेल प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है. शकील बट्ट ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें और उनकी टीम को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने ये भी स्वीकार किया है कि टीम की खराब स्थिति को लेकर पहले उन्होंने झूठ बोला था. लाहौर एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद शकील बट्ट ने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन की जमकर आलोचना की है.

दरअसल, पाकिस्तान की हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दूसरे चरण के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी, लेकिन सिडनी पहुंचने के बाद टीम को भारी परेशानियां झेलनी पड़ीं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) की ओर से होटल का भुगतान नहीं किया गया, जिससे बुकिंग रद्द कर दी गई. ऐसा होने से टीम के खिलाड़ी घंटों तक सड़कों पर भटकते रहे.

लाहौर लौटकर मीडिया से बातचीत में पाकिस्तानी कप्तान शकील अम्माद बट्ट ने सनसनीखेज खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि होटल में बुकिंग नहीं होने से टीम के खिलाड़ियों को सड़कों पर भटकना पड़ा. इतना ही नहीं, मैच खेलने से पहले उन्हें बर्तन भी धोने पड़े. इसे लेकर कप्तान अम्माद ने कहा, “अब पानी सिर के ऊपर से गुजर गया है. हम फेडरेशन के मौजूदा मैनेजमेंट के रहते हुए खेलना जारी नहीं रख सकते. जब खिलाड़ियों को मैच खेलने जाने से पहले रसोई साफ करनी पड़ती है और बर्तन धोने पड़ते हैं तो आप हमसे अच्छे नतीजों की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?”

घंटों तक सिडनी में इंतजार करते रहे अम्माद बट्ट
अम्माद बट्ट ने बताया कि सिडनी पहुंचने के बाद टीम को 12 से 15 घंटे तक ओपेरा स्ट्रीट के आसपास इंतजार करना पड़ा. न तो होटल की व्यवस्था थी और न ही समय पर खाना मिला. बाद में टीम होबार्ट गई, जहां किसी स्थानीय जगह पर ठहरने का इंतजाम हुआ. उन्होंने साफ कर दिया कि पाकिस्तान में जो खबरें और वीडियो पहुंचे, वे पूरी तरह सच थे. बट्ट ने खुलासा किया कि टीम मैनेजमेंट की तरफ से उन्हें बताया गया कि ये मामला भारत तक पहुंच गया है. भारत का नाम सुनते ही उन्हें लगा कि देश की बदनामी नहीं होनी चाहिए. इसी वजह से उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि सब ठीक है, जबकि हकीकत अलग थी.

खिलाड़ियों ने खाना बनाया और बर्तन भी धोए
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई मुश्किलों का जिक्र करते हुए कप्तान अम्माद शकील बट्ट ने बताया कि खिलाड़ियों को खुद अपना नाश्ता बनाना पड़ा. दो से तीन घंटे तक बर्तन धोने पड़े. अपने कमरे और टॉयलेट तक साफ करने पड़े. मैच के दिनों में भी उन्हें ये सब काम करने पड़े, जिससे खिलाड़ी मानसिक रूप से परेशान हो गए. उन्होंने कहा कि ऐसे हालातों में पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन करना बेहद मुश्किल है. इसके बावजूद टीम ने चारों मैच खेले, हालांकि सभी मुकाबले हार गई.

टीम मैनेजमेंट ने हमसे बार-बार झूठ बोला
अम्माद शकील बट्ट ने खुलासा किया कि उन्होंने पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (PSB) से बात की थी. वहां से उन्हें बताया गया कि इस दौरे के लिए फंड जारी कर दिए गए थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों से कहा कि पैसे रिलीज नहीं हुए हैं. बट्ट ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि गलती स्पोर्ट्स बोर्ड की है या हॉकी फेडरेशन की, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनसे कई बार झूठ बोला है.

ये पहली बार नहीं है जब टीम को मुश्किलें झेलनी पड़ीं. इससे पहले अर्जेंटीना में प्रो लीग के पहले चरण के दौरान भी खिलाड़ियों ने बकाया भुगतान को लेकर शिकायत की थी और बहिष्कार की धमकी दी थी, लेकिन हालात जस के तस बने रहे.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply