उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट हुए हैं. वहीं बीजेपी राज्य की सत्ता पर एक बार फिर से काबिज होने की पुरजोर कोशिश कर रही है. हर सीट पर और उम्मीदवारों पर मंथन किया जा रहा है. खबर है कि
बीजेपी में टिकटों का नया फॉर्मूला तैयार हो गया है. पार्टी के 6 दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतर सकते हैं.

पार्टी इस बार सरकार और संगठन के बड़े चेहरों को सीधे चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बीजेपी अपने कई कद्दावर नेताओं और वर्तमान विधान परिषद सदस्यों को सीधे विधानसभा चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है.
मौजूदा एमएलसी और वरिष्ठ मंत्रियों को उतारने पर विचार
बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व अपने अधिकांश मौजूदा एमएलसी और वरिष्ठ मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारने पर विचार कर रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जिनमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ए.के. शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, महेंद्र सिंह और दारा सिंह चौहान जैसे नाम शामिल हैं. इन सभी नेताओं को चुनावी रण में उतारने की तैयारी है.
केशव प्रसाद मौर्य के लड़ने की चर्चा
रिपोर्ट के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज की उत्तरी सीट से उतरने की चर्चा है. वहीं एके शर्मा के मऊ की मधुबन सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं. भूपेंद्र सिंह चौधरी के जाट बहुल सीट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है. स्वतंत्र देव सिंह के लिए मिर्जापुर की मड़िहान या चुनार सीट पर मंथन किया जा रहा है. महेंद्र सिंह के लखनऊ या प्रतापगढ़ से चुनाव लड़ने की संभावना है तो वहीं दारा सिंह चौहान का नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल है.
सपाकांग्रेस के सामने कई सीटों पर बड़ी चुनौती
पार्टी विधान परिषद के लंबे समय से सदस्य रहे नेताओं को अब विधानसभा चुनाव में आजमाने की रणनीति बना रही है. बीजेपी के इस दांव से सपाकांग्रेस के सामने कई सीटों पर बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है. बड़े चेहरों को उतारकर पार्टी विपक्ष को चुनिंदा हाईप्रोफाइल सीटों पर घेरने की तैयारी में है. वहीं बड़े नेताओं की उम्मीदवारी से आसपास की कई विधानसभा सीटों पर भी चुनावी माहौल बनाने की रणनीति है.
30 से 40 फीसदी विधायकों के टिकट कट सकते हैं
वहीं मौजूदा विधायकों के टिकट पर भी संकट मंडरा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक करीब 30 से 40 फीसदी विधायकों के टिकट कट सकते हैं. बीजेपी जातीय समीकरण, क्षेत्रीय प्रभाव और संगठन के फीडबैक के आधार पर उम्मीदवारों के नाम तय करेगी. टिकटों के बंटवारे में केंद्रीय नेतृत्व और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अहम भूमिका होगी.
सीएम योगी ने दिया संकेत
पिछले दिनों अखिलेश यादव को जवाब देते हुए सीएम योगी ने अयोध्या की विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं. अयोध्या की सीट पर केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा.. 2017 में सीएम के मुख्यमंत्री बने थे तब सांसद थे . सीएम पद की शपथ लेने के बाद एमएलसी के तौर पर मनोनीत किये गए थे. लेकिन 2022 का चुनाव गोरखपुर से लड़े थे. इस बार चुनाव लड़ने की तैयारी में गोरखपुर सदर और अयोध्या की सीट चर्चा में है.
वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की तीसरी बार विधानसभा का चुनाव लखनऊ कैंट या पूर्वी से लड़ने की चर्चा. उन्होंने 2017 में लखनऊ मध्य से 2022 में लखनऊ कैंट विधानसभा चुनाव जीता था.



