कॉकरोच जनता पार्टी ने देशभर में अपना संगठन मजबूत करने के लिए नए जोनल प्रभारियों और विभिन्न राज्यों की समन्वय समितियों की घोषणा की है. पार्टी ने इस संगठनात्मक विस्तार के तहत कई राज्यों और क्षेत्रों में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है. इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी की मौजूदगी बढ़ाने और अलगअलग राज्यों में संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है.

CJP की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, क्षितिज पगार को पश्चिम जोन का प्रभारी और डॉ. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। विवेक सांगवान को उत्तर जोन का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं, उत्तर जोन की समन्वय समिति में मुहम्मद जुनैद और गीगराज जोरली को शामिल किया गया है.

कई समन्वय समितियों का गठन

राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर भी कई समन्वय समितियों का गठन किया गया है. जम्मूकश्मीर की समिति में एडवोकेट मुर्तजा कमाल, डॉ. प्रणव सिंह, मुदस्सिर मंजूर और ताहिरा बानो को जगह दी गई है. राजस्थान में अयाज खान, दया गोयल , गुलशन योगी, विजय सहरावत और विष्णु छावड़ा को जिम्मेदारी मिली है.

पश्चिम बंगाल की समन्वय समिति में 12 सदस्यों को शामिल किया गया है, जबकि हरियाणा में छह और झारखंड में 14 सदस्यों की समिति बनाई गई है. पूर्वोत्तर जोन की समन्वय समिति में भी 14 सदस्यों को शामिल किया गया है. महाराष्ट्र में 15, उत्तर प्रदेश में 16 और बिहार में 13 सदस्यों की समन्वय समितियों का गठन किया गया है. वहीं, उत्तराखंड की समिति में छह सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मजबूत नेटवर्क तैयार करने में मिलेगी मदद

CJP के मुताबिक, नवगठित समितियां संबंधित राज्यों और क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने, स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करने और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से उठाने का काम करेंगी. CJP ने कहा है कि इस संगठनात्मक विस्तार से देशभर में समन्वय बेहतर होगा और आम लोगों की आकांक्षाओं से जुड़े मुद्दों को जमीनी स्तर पर उठाने के लिए एक मजबूत नेटवर्क तैयार करने में मदद मिलेगी.