Himachal Se: Virat Kohli Flying Kiss Anushka Sharma: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को खेल गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। आरबीसी की जीत के बाद के विराट कोहली के जश्न की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एक वीडियो में वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस देने नजर आ रहे हैं।

गुजरात के 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट की जीत दर्ज की। इसके साथ ही आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली इस जीत के हीरो रहे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने 42 गेंदों में 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और नॉट आउट वापस लौटे। कोहली की इस पारी की बदौलत आरसीबी न सिर्फ आईपीएल जीतने में कामयाब रही बल्कि लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम भी बनी। आरसीबी से पहले ये कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने ही किया था।
कोहलीकोहली के नारों से गूंजा स्टेडियम
जब रन चेज के बेहद करीब थी तब 18वें ओवर में पूरा स्टेडियम कोहलीकोलही के नारों से गूंज उठा। विराट ने 18वें की पांचवी गेंद पर पहले शानदार चौका जड़ा और फिर अगली ही गेंद पर छक्का मारकर स्टाइलिश अंदाज में टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही आरसीबी की पूरी टीम मैदान में आ गई और स्टेडियम में आतिशबाजी शुरू हो गई।
VIRAT KOHLI GIVING A FLYING KISS TO ANUSHKA SHARMA AFTER WINNING THE IPL TROPHY. ❤️🏆
A beautiful moment of love, support, and celebration after a historic triumph. ✨👑#ViratKohli #AnushkaSharma #RCBvsGT pic.twitter.com/wGxSVQ4wT4
— Faruk May 31, 2026
कोहली के रोमांटिक अंदाज ने लूटी महफिल
आरसीबी के जश्न के बीच असली पिक्चर परफेक्ट मोमेंट थोड़ी देर बाद आया। साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न माना रहे स्टैंड्स को ओर मुड़े। जहां उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा टीम को सपोर्ट करने के लिए मैदान में आई हुई थी। कोहली ने उनकी तरफ देखा और एक बेहद रोमांटिक और स्टाइलिस ‘फ्लाइंग किस’ अनुष्का की ओर उछाला। दोनों के बीच का यह रोमांटिक मोमेंट स्टेडियम में मौजूद कैमरों में कैद हो गया।
इसके बाद इस रोमांटिक मोमेंट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। आरसीबी के फैंस ने इसे पिक्चर परफेक्ट मोमेंट बताया। तो वहीं कई यूजर ऐसे थे जो दोनों की जमकर तारीफ करते नजर आए। एक यूजर ने इसे इमोशनल मोमेंट कहा तो एक अन्य यूजर ने कहा कि कपल को किसी की नजर न लगे।



