Himachal Se: Gujarat Titans Team Bus Fire News: IPL 2026 के फाइनल मुकाबले के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी बड़े हादसे का शिकार होतेहोते बच गए। दरअसल, जब टीम पूरे खिलाड़ियों के साथ होटल लौट रही थी। तभी गुजरात टाइटंस की बस में आग लग गई।

आग की सूचना मिलते ही तुरंत बस को रोका गया और सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया। आग की सूचना तुरंत मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, बस में शॉर्ट सर्किट होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया था, जिसके कारण बस ने आग पकड़ ली।
मुकाबले के बाद होटल लौट रही थीं टीम
हालांकि, सभी खिलाड़ियों को समय पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। यह हादसा रविवार रात को तब हुआ जब टीम बस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से फाइनल मुकाबले के बाद वापस होटल लौट रही थी। आग लगने के कारण खिलाड़ी लगभग 1 घंटे तक फंसे रहे।
पहले ही आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद होटल लौटते समय हुए इस हादसे ने उनका दिन निराशाओं से भर दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आपको बता दें, कि रविवार को आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
खबर अपडेट हो रही है…



