‘अगर वह मेरी नहीं हो सकती, तो मैं उसे तुम्हारा भी नहीं होने दूंगा’, फरीदाबाद में टीचर की हत्या; दो महीने पहले रची साजिश-पूरी कहानी

फरीदाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि 21 साल के आरोपी अमित ने करीब दो महीने पहले ही इस वारदात की साजिश रच ली थी और इस घटना को अंजाम देने के लिए खासकर नया चाकू भी खरीदा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से संध्या शर्मा (28) पर हमला करने के अवसर की तलाश में था।

27 बार किया लगातार वार

पुलिस ने आगे बताया कि इस हमले में आरोपी ने संध्या की गर्दन और सीने पर 27 से अधिक बार लगातार तेजी से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह भी बताया कि कथित घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

मेरी तो उसकी भी नहीं

संध्या के चचेरे भाई पवन कुमार ने बताया कि अमित ने एक महीने पहले हद पार कर दी थी। “उसने विक्की को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने कहा था, ‘अगर वह मेरी नहीं हो सकती, तो मैं उसे तुम्हारा भी नहीं होने दूंगा’। उसके बड़े भाई रवि को यह सब पता था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। हत्या के बाद परिवार ने उसे शांति से घर वापस आने दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वे इस साज़िश का हिस्सा हैं, लेकिन FIR में उनका नाम नहीं है।

क्या है घटना की वजह?

अमित, संध्या शर्मा को पसंद करता था, लेकिन वह उसे नहीं चाहती थीं। संध्या ने पहले अमित के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसने माफी मांग ली थी। जांचकर्ताओं के अनुसार, संध्या के स्कूल और निवास स्थान दोनों बदल लेने के बाद से आरोपी उससे काफी नाराज था।

आरोपी पूर्व छात्र

संध्या के परिवार के अनुसार, अमित कोट के उस स्कूल का पूर्व छात्र था जहां संध्या पहले पढ़ाती थी। संध्या ने उसकी कोशिशों को हर बार ठुकरा दिया था और उससे बात करना बंद कर दिया था।

पति के नाम से स्कूल से बाहर बुलाया

पुलिस के अनुसार, अमित सुबह करीब 9.30 बजे सिकरोना गांव स्थित स्कूल में पहुंचा और उसने कथित तौर पर संध्या को उसके पति का नाम लेकर कक्षा से बाहर बुलाया। उसने बताया कि जैसे ही संध्या बाहर आई, आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने हमले के दो घंटे के भीतर ही कोट गांव के निवासी आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने शुरुआत में संध्या के स्कूल आने-जाने के दौरान उस पर हमला करने के बारे में सोचा था, लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने यह योजना छोड़ दी। इसके बाद उसने स्कूल के भीतर घुसकर वारदात को अंजाम देने का फैसला किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “आरोपी इतना गुस्से में था कि चाकू के मुड़ जाने के बाद भी वह वार करता रहा।” उन्होंने यह भी बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया गया है और आरोपी की मोटरसाइकिल और उसके कपड़े बरामद करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि यह हमला स्कूल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। उसने बताया कि आरोपी ने हमले के दौरान बीच-बचाव करने की कोशिश करने वाले एक कर्मचारी को भी धमकाया था।

संध्या के पति विक्की गुर्जर के अनुसार, संध्या सिरोही गांव के एक स्कूल में पढ़ाती थी और वहीं उसकी मुलाकात अमित से हुई थी। गुर्जर ने कहा कि अगर पुलिस ने पहले दर्ज कराई गई छेड़छाड़ की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की होती, तो शायद आज संध्या जिंदा होतीं। फिरोजपुर गांव के निवासी गुर्जर और डबुआ इलाके के रहने वाली संध्या का प्रेम विवाह हुआ था, दंपति के दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसके दोनों भाई अलग-अलग अस्पतालों में नौकरी करते हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि अमित भैंस पालकर व दूध बेचकर अपनी आजीविका चलाता है।

हरियाणा के यमुनानगर जिले में 11 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार को सिविल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। वह कक्षा पांचवी की छात्रा है। इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि प्रसव सामान्य तरीके से हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों की हालत स्थिर है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…