MLC Election Voting 2026: , बिहार , कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए आज सुबह से शुरू हो गए हैं। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे। चारों राज्यों में चुनावी मुकाबले के बीच बिहार की पटना स्नातक सीट पर जेडीयू नेता नीरज कुमार और मोकामा विधायक अनंत सिंह के बीच की राजनीतिक खींचतान पर खास नजर है।

इन चुनावों में की 11,  की 8, की 5 और कर्नाटक की 4 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सभी राज्यों में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

यूपी की 11 सीटों पर मतदान

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा और मेरठ मंडल के अलावा इलाहाबादझांसी सीट शामिल है। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा और मेरठ मंडल के साथ बरेलीमुरादाबाद तथा गोरखपुरफैजाबाद सीटों पर मतदान हो रहा है।

बिहार में 8 सीटों पर चुनाव, 150 उम्मीदवार मैदान में

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इन सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी सीटें शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण सीटों पर मतदान किया जा रहा है।

पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार बनाम अनंत सिंह

में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मुकाबला खास चर्चा में है। यहां जेडीयू नेता नीरज कुमार और मोकामा के विधायक अनंत सिंह के बीच राजनीतिक खींचतान पर सबकी नजरें टिकी हैं। नीरज कुमार के लिए अपनी सीट बचाना अहम है, जबकि अनंत सिंह की ओर से उनके खिलाफ मोर्चा खोले जाने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

महाराष्ट्र की 5 सीटों पर वोटिंग

महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। स्नातक सीटों में औरंगाबाद, पुणे और नागपुर मंडल शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में अमरावती और पुणे मंडल की सीटों पर मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

कर्नाटक की 4 सीटों पर चुनाव

कर्नाटक विधान परिषद की 4 सीटों पर मतदान जारी है। इनमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कर्नाटक दक्षिणपूर्व और कर्नाटक पश्चिम सीटें हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कर्नाटक उत्तरपूर्व और बेंगलुरु शिक्षक सीट पर मतदान हो रहा है। चारों राज्यों में इन चुनावों के नतीजों पर राजनीतिक दलों की नजर रहेगी। खासतौर पर बिहार की पटना स्नातक सीट का मुकाबला चुनावी चर्चा के केंद्र में बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: