Churu News: राजस्थान के चूरू जिले में तारानगर रोड पर ददरेवान्यांगली गांव के पास एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. माता के दर्शन जा रहे एक ही परिवार के सदस्यों से भरी कार और एक बेकाबू ट्रेलर के बीच आमनेसामने की भीषण टक्कर हो गई. इस भयानक हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई.

हादसे का शिकार हुआ परिवार चूरू जिले का ही रहने वाला था. तारानगर तहसील के सोमसीसर गांव निवासी एक ही परिवार के सदस्य कार में सवार होकर गुड़गांव में माता के धोक लगाने जा रहे थे. जैसे ही कार सादुलपुर क्षेत्र में तारानगर रोड पर ददरेवा और न्यांगली गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई.
6 लोगों की मौत, 1 घायल को हायर सेंटर किया गया रेफर
हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई. भीषण टक्कर के कारण कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 6 लोगों ने दम तोड़ दिया. हादसे में 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.
ट्रेलर चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रेलर चालक की तलाश और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.



