Thursday, March 12, 2026
IndiaPoliticsTrending

वायरल गर्ल मोनालिसा भी हो गई ‘लव जिहाद’ की शिकार; मुस्लिम प्रेमी से की शादी!!..

वायरल गर्ल मोनालिसा भी हो गई ‘लव जिहाद’ की शिकार; मुस्लिम प्रेमी से की शादी!!..
वायरल गर्ल मोनालिसा भी हो गई ‘लव जिहाद’ की शिकार; मुस्लिम प्रेमी से की शादी!!..

Monalisa Marry With Muslim Boyfriend Farman: साल 2024 में उत्तर प्रदेश में महाकुंभ का आयोजन हुआ था, जिसमें एक मोनालिसा भोसले नाम की युवती अपनी प्यारी और अनोखी आँखों की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. वायरल होने के बाद मोनालिसा को फिल्म और गानों में काम करने का मौका मिला. अब मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार मोनालिसा अपने मुस्लिम प्रेमी से प्यार और शादी को लेकर वायरल हो रही है. मोनालिसा अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान खान के साथ बुधवार (11 मार्च) को केरल के एक मंदिर में जाकर शादी की. फरमान खान मूलत: महाराष्ट्र के निवासी हैं और फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग का काम करते हैं.

मोनालिसा ने बताया कि उनके परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे, इसलिए वह अपने प्रेमी के साथ केरल आकर एक मंदिर में शादी कर ली. मोनालिसा के प्रेमी फरमान खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि दोनों एक फिल्म में एक साथ काम कर रहे थे, उसी दौरान मोनालिसा ने फरमान को प्रपोज किया, लेकिन फरमान ने मना कर दिया. कुछ समय बाद फरमान ने मोनालिसा के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया, फिर दोनों के बीच गहरा प्यार हुआ. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस प्यार के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया.

फरमान ने बताया कि दोनों के बीच 6 महीने का प्यार है, लेकिन प्यार 60 वर्ष के बराबर है. उन्होंने बताया कि दोनों ने फिलहाल केरल में रहने का विचार किया है. फरमान ने केरला के लोगों की तारीफ की और सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद बोला. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन में सुरक्षा की मांग की, क्योंकि उनके परिवार वाले इस शादी का विरोध कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं. थंपनूर पुलिस स्टेशन की इजाजत के बाद दोनों ने शादी कर ली है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply