Wednesday, March 11, 2026
Crime

सहपाठी के साथ संबंध बना रही लड़की का वीडियो रिकॉर्ड किया, फिर दो लोगों ने रातभर किया गैंगरेप

सहपाठी के साथ संबंध बना रही लड़की का वीडियो रिकॉर्ड किया, फिर दो लोगों ने रातभर किया गैंगरेप
सहपाठी के साथ संबंध बना रही लड़की का वीडियो रिकॉर्ड किया, फिर दो लोगों ने रातभर किया गैंगरेप

Balod gang rape: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां 10वीं कक्षा पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं. रविवार दोपहर लगभग 2 बजे उसकी सहपाठी और परिचित नाबालिग लड़के ने उसे ट्यूशन के बहाने घर से बुलाया और बाइक पर रजही डैम की ओर ले गया. वहां पहुंचते ही उसने छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ संबंध बनाए.

इस दौरान आसपास मौजूद दो अन्य युवकों वासुदेव विश्वकर्मा और लोमन गोंड ने मौके का फायदा उठाया. उन्होंने चुपके से पूरी घटना का आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया. इसके बाद उन्होंने छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. दोपहर 3 बजे से रात लगभग 8:30 बजे तक उन तीनों ने उसे डैम के किनारे ही बंधक बनाकर रखा. इस पूरे समय में लगातार डराया-धमकाया, छेड़छाड़ की और मारपीट भी की गई.

छात्रा की चीख-पुकार के बावजूद आरोपियों ने अपनी हैवानियत जारी रखी. आखिरकार रात में दोनों बड़े युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे छोड़ दिया. घर पर जब छात्रा शाम तक नहीं लौटी तो परिवार वाले बेहद चिंतित हो गए. उन्होंने ट्यूशन सेंटर, दोस्तों के घर और आसपास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला. शाम को गार्डन के पास उसकी स्कूटी संदिग्ध हालत में पड़ी मिली, जिसके बाद परिजन तुरंत पुलिस थाने पहुंचे. रात करीब 9:30 बजे छात्रा घर पहुंची और मां को पूरी घटना की जानकारी दी.

मामले की गहराई समझते हुए पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दल्लीराजहरा पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं (147/2, 127, 62, 49) और POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया. नाबालिग आरोपी (क्लासमेट) को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि बाकी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल पहुंचा दिया गया है. 

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply