Friday, February 27, 2026
CricketIndiaTrending

जीत तो जीत है लेकिन…जिम्बाब्वे को रौंदकर भी कप्तान सूर्यकुमार के मन में रह गई एक कसक!..

जीत तो जीत है लेकिन…जिम्बाब्वे को रौंदकर भी कप्तान सूर्यकुमार के मन में रह गई एक कसक!..
जीत तो जीत है लेकिन…जिम्बाब्वे को रौंदकर भी कप्तान सूर्यकुमार के मन में रह गई एक कसक!..

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे को 72 रनों से धूल चटाई। भारत ने चेन्नई के मैदान पर चार विकेट पर 256 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच हार्दिक पांड्या (नाबाद 50), ओपनर अभिषेक शर्मा (55) और युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा (नाबाद 44) ने कमाल की बैटिंग की। सूर्यकुमार ने भी 33 रनों की तूफानी पारी खेली। जवाब में जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन जुटाए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। भारत ने भले ही जिम्बाब्वे को रौंद डाला लेकिन कप्तान सूर्यकुमार के मन में एक कसक रह गई। उन्होंने कहा कि जीत तो जीत है लेकिन भारतीय गेंदबाज और बेहतर प्रदर्शन करते तो अच्छा होता।

‘स्लाइड देखी और बहुत पॉजिटिविटी मिली’
सूर्यकुमार ने जिम्बाब्वे मैच के बाद कहा, ”हम चीजों को पीछे छोड़ना चाहते थे। हमने लीग स्टेज या अहमदाबाद में पिछले मैच में जो किया, उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। हमारे वीडियो एनालिस्ट ने सभी बैटर्स और सभी बॉलर्स के लिए स्लाइड बनाई थी, जिसमें हमें समझाया कि बीते समय में क्या अच्छा किया। हमने वो स्लाइड देखी, उससे बहुत पॉजिटिविटी मिली। टॉप से ​​लेकर नंबर सात तक सभी बल्लेबाजों ने योगदान दिया। यह देखकर अच्छा लगा।” सूर्या से जब पूछा गया कि टीम क्या और बेहतर कर सकती थी तो उन्होंने कहा, ”सच कहूं तो हम बॉल के साथ थोड़ा और अच्छा कर सकते। हालांकि, ठीक है। जीत तो जीत है। हम आगे इसका ध्यान रखेंगे।”

सूर्या ने की जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की तारीफ
भारतीय कप्तान ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की तारीफ की। सूर्या ने कहा, ”पिच बैटिंग के लिए अच्छी थी लेकिन जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों से इसका श्रेय नहीं लेना चाहता। उन्होंने अच्छी बैटिंग की। उन्होंने पावरप्ले में अपना टाइम लिया और बाद में स्मार्ट तरीके से बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।” जिम्बाब्वे के लिए ओपनर ब्रायन बेनेट ने 59 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए। कप्तान सिकदंर रजा ने 21 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया। उन्होंने बेनेट के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की पार्टनरशिप की। सूर्यकुमार ने कहा कि भारतीय टीम सकारात्मक माइंडसेट के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगी।

भारत को एक मार्च को आखिरी सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ना है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। जो भी टीम कोलकाता में जीत दर्ज करेगी, उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। सूर्या ने वेस्टइंडीज मैच को लेकर कहा, ”मुझे लगता है कि जब हम ऐसी सिचुएशन में होते हैं तो हमें फैसले लेने में ज्यादा हिम्मत दिखानी होगी और पॉजिटिव रास्ता अपनाने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। जब हम कोलकाता पहुंचेंगे तो पक्का हम बैठकर मैच के बारे में सोचेंगे। लेकिन कल छुट्टी है। ट्रैवल करेंगे और आराम करेंगे।”

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply