Sunday, February 22, 2026
Politics

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गाजियाबाद और मेरठ के बीच आज वाहनों का आवागमन बंद!..

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गाजियाबाद और मेरठ के बीच आज वाहनों का आवागमन बंद!..
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गाजियाबाद और मेरठ के बीच आज वाहनों का आवागमन बंद!..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर मेरठ में रविवार को रूट डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक गाजियाबाद-मेरठ के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन चलते रहेंगे। मेरठ से गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को हापुड़ होकर गाजियाबाद भेजा जाएगा। एटीएस, एसटीएफ और इंटेलिजेंस यूनिट को अलर्ट पर रखा गया है।

प्रधानमंत्री रविवार को मेरठ में नमो भारत ट्रेन और मेट्रो के उद्धाटन के लिए आएंगे। पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मीटिंग की। गाजियाबाद के डीसीपी ट्रैफिक, एसीपी ट्रैफिक, इंस्पेक्टर ट्रैफिक, डीसीपी देहात, हापुड़ पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया। व्यवस्था बनाई गई रविवार को कार्यक्रम से पहले सुबह 6 बजे से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। मेरठ से गाजियाबाद के बीच दिल्ली-दून हाइवे पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

गाजियाबाद से मेरठ आने वाले वाहनों को हापुड़ की ओर निकाला जाएगा। इसी रूट से वाहन मेरठ से हापुड़ होकर गाजियाबाद जाएंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। गंगनहर पटरी होकर मुरादनगर भी वाहनों के लिए खुला रहेगा। इन जगहों पर ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी लगाई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे खुला रहेगा। दिल्ली से आने वाले वाहन काशी टोल के बाद परतापुर इंटरचेंज से एनएच-58 पर आएंगे। इसी रूट से दिल्ली जा सकेंगे। दिल्ली से आने वाले वाहन, जिन्हें मेरठ आना है, वह परतापुर इंटरचेंज से एनएच-58 होकर सीधे बागपत फ्लाईओवर आएंगे।

एटीएस और एसटीएफ समेत इंटेलिजेंस यूनिट अलर्ट
एटीएस, एसटीएफ और इंटेलिजेंस यूनिट को अलर्ट किया गया है। सुरक्षा का पूरा जिम्मा एसपीजी ने संभाला हुआ है। लोकल इनपुट को लेकर टीम और स्थानीय पुलिस अलर्ट है। सभास्थल के आसपास का इलाका पूरी तरह पुलिस की निगरानी में रखा जाएगा।

मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहन इन रास्तों से जाएंगे
● मेरठ शहर से दिल्ली जाने वाले वाहन दिल्ली रोड नहीं जाएंगे। सभी वाहन मेरठ शहर से मोदीपुरम पुल, सरधना पुल, रोहटा पुल, बागपत पुल से एनएच-58 से होकर काशी टोल प्लाजा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए जा सकेंगे।

● मेरठ शहर से दिल्ली जाने वाले वाहन बिजली बंबा चौराहे से होते हुए हापुड़ से दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे से दिल्ली जा सकेगे।

दिल्ली से मेरठ इन रास्तों से आ सकेंगे
● दिल्ली से मेरठ आने वाले वाहन एक्सप्रेसवे से काशी टोल प्लाजा से एनएच-58 होते हुए मेरठ आ सकेंगे।

● दिल्ली से मेरठ शहर आने वाले वाहन दिल्ली मुरादाबाद हाईवे होते हुए हापुड से बिजली बंबा चौराहे से मेरठ में आ सकेंगे।

● मेरठ से दिल्ली आने/जाने वाले वाहन परतापुर इंटरचेंज से दिल्ली रोड होते हुए मेरठ शहर मे प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

● यातायात प्रबंधन के दौरान किसी भी प्रकार की आपात कालीन सेवाएं एवं एंबुलेंस बाधित नहीं रहेगी।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply