MP Industrial Pollution Monitoring Report: मध्य प्रदेश में कई औद्योगिक क्षेत्र हैं, जहां फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं, गंदे पानी और अन्य प्रदूषकों की निगरानी की जाती है। इनसे पर्यावरण को कितना नुकसान हो रहा है, इसकी जानकारी सरकारी रिकॉर्ड और निगरानी रिपोर्ट में मिल सकती है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है। आम नागरिक भी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर औद्योगिक प्रदूषण की निगरानी से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

किस विभाग के पास है रिकॉर्ड?

मध्य प्रदेश में औद्योगिक प्रदूषण की निगरानी की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की है। बोर्ड का पर्यावरण निगरानी केंद्र भोपाल से उद्योगों की ऑनलाइन निगरानी करता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके लिए कई उद्योगों में रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं, जिनसे प्रदूषण से जुड़े आंकड़े केंद्र तक पहुंचते हैं।

ऑनलाइन रिपोर्ट कहां देखें?

इसके लिए MPPCB की आधिकारिक वेबसाइट मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर जाएं। यहां Industrial Monitoring सेक्शन में RealTime Monitoring Status और Live Status of Industries Monitoring के विकल्प मिलते हैं। इनके जरिए उद्योगों की निगरानी से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है।

रिपोर्ट देखने का तरीका

इसके अलावा  पोर्टल  पर भी जानकारी उपलब्ध है। यहां , Realtime Monitoring Status और Trend Analysis जैसे विकल्प दिए गए हैं। पोर्टल खोलकर संबंधित विकल्प चुनें और उपलब्ध उद्योग या निगरानी संबंधी जानकारी देखें। पुराने आंकड़ों के लिए Archive विकल्प भी उपलब्ध है।

पुरानी रिपोर्ट कैसे देखें?

अगर किसी औद्योगिक क्षेत्र की पुरानी जानकारी चाहिए तो MPPCB की वेबसाइट पर Annual Reports और Environmental Studies / Reports सेक्शन देखें। यहां वार्षिक रिपोर्ट के साथ जबलपुर के रिछाई और देवास जैसे औद्योगिक क्षेत्रों की पर्यावरण निगरानी से जुड़े अध्ययन भी उपलब्ध हैं। रिपोर्ट खोलकर संबंधित क्षेत्र और वर्ष की जानकारी देख सकते हैं।

प्रदूषण की शिकायत कैसे करें?

अगर किसी फैक्ट्री से धुआं, गंदा पानी या प्रदूषण फैलने की समस्या है तो MPPCB की वेबसाइट पर Public Complaints का विकल्प उपलब्ध है। यहां शिकायत दर्ज करने की सुविधा देख सकते हैं। शिकायत करते समय फैक्ट्री का नाम, स्थान, समस्या का विवरण और उपलब्ध फोटो या अन्य प्रमाण तैयार रखें। शिकायत की स्थिति जानने के लिए Know your Application Status विकल्प भी उपलब्ध है।