हैदराबाद में रहने वाली एक सॉफ्टवेयर इंजीनयिर तेजस्विनी का शव कुछ दिन पहले पीरजादीगुड़ा के एक तालाब में मिला था। पुलिस ने तेजस्विनी की मौत की गुत्थी सुलझा ली है और इस मामले में हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। एक मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में पाया गया है कि तेजस्विनी नग्न होकर मंदिर में पहुंची थी और उसने वहां से मूर्ति उठा ली। इसके बाद मूर्ति के साथ ही वह तालाब में कूद गई। मेडिपल्ली पुलिस इन सारी घटनाओं के तार जोड़ने की कोशिश कर रही। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों के चलते उसने खुदकुशी की।

मूर्ति लेकर तालाब में कूद गई तेजस्विनी शुरुआती जांच के मुताबिक तेजस्विनी कपड़े उतारकर मंदिर में गई और व हां से अण्मावारू की मूर्ति उठा ली। इसके बाद मूर्ति लेकर वह तालाब की तरफ चली गई। पुलिस का कहना है कि तेजस्विनी मूर्ति लेकर तालाब में कूद गई और उसकी जान चली गई। पुलिस का कहना है कि तालाब में उसके कूदने का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। वहीं तालाब में मूर्ति की तलाश की जा रहा है। अगर तालाब में मूर्ति मिलती है तो इससे इस मामले में बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
मकान का एक लाख रुपये किराया देती थी तेजस्विनी जांच के दौरान कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। तेजस्विनी किराए के जिस फ्लैट में रह रही थी, उसके लिए वह रोज 3500 रुपये का भुगतान करती थी। इस हिसाब से महीने का एक लाख रुपये से भी ज्यादा होता है। जिस अपार्टमेंट में वह रहती थी उसके ऊपर की दो मंजिलों में लॉज चलता था। वहां तरहतरह के लोगों का आनाजाना रहता था। जांच अधिकारियों ने पूरे अपार्टमेंट की जांच की है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।
पैसों के लेनदेन की आशंका पुलिस हर ऐंगल से इस केस की जांच कर रही है। डेथ डिक्लेरेशन, पैसों के लेनदेन और आसपास रहने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तेजस्विनी ने खुदकुशी क्यों की। पुलिस ने तेजस्विनी की मां अरुणा से भी पूछताछ की है।



