Thursday, February 19, 2026
CrimeIndiaTrending

शादी की, वैलेंटाइन डे भी मनाया; फिर 7वें दिन अचानक गायब हो गई दुल्हन, पति बोला- एक नाबालिग लड़का…!

शादी की, वैलेंटाइन डे भी मनाया; फिर 7वें दिन अचानक गायब हो गई दुल्हन, पति बोला- एक नाबालिग लड़का…!
शादी की, वैलेंटाइन डे भी मनाया; फिर 7वें दिन अचानक गायब हो गई दुल्हन, पति बोला- एक नाबालिग लड़का…!

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में शादी के महज सातवें दिन नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले में पति और युवती के पिता ने अलग-अलग पुलिस को तहरीर दी है. वहीं, गांव की एक महिला ने भी अपने नाबालिग नाती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है. अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों साथ भागे हैं. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

मामला अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. जानकारी के अनुसार, युवती की शादी 10 फरवरी 2026 को हुई थी. पति के मुताबिक, वो 17 फरवरी तक उसके साथ थी. दोनोंने वैलेंटाइन डे भी मनाया. फिर 17 फरवरी को पत्नी मायके चली गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि उसी रात वो शादी में मिले लगभग ढाई सौ ग्राम चांदी के पायल, मंगलसूत्र, सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठियां, बिछिया, नथ, कमरबंद सहित अन्य जेवरात और करीब 20 हजार रुपये नकद लेकर घर से चली गई.

पति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पत्नी का गांव के ही एक लड़के से पहले से संपर्क था, जिसकी जानकारी पत्नी के परिजनों को भी थी. और उसी के साथ जाने की संभावना है. वहीं युवती के पिता ने भी गांव के एक युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है.

नाबालिग लड़का भी गायब

इसी मामले से जुड़ा एक और पहलू सामने आया है. गांव की एक महिला ने भी अपने नाबालिग नाती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि किशोर मंगलवार शाम बाइक लेकर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा. चर्चा है कि विवाहिता की गुमशुदगी की तहरीर में शक के आधार पर उसी किशोर का नाम भी शामिल किया गया है. पति ने भी उसी पर शक जताया है.

दोनों की तलाश जारी है

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी पक्षों से शिकायत प्राप्त हो चुकी है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोनों लापता व्यक्तियों की तलाश के प्रयास जारी हैं और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है. घटना ने पूरे गांव को हैरान कर दिया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply