Foods To Increase Hemoglobin: हीमोग्लोबिन हमारे शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है। यही प्रोटीन खून का रंग लाल रखता है और पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसके अलावा, हीमोग्लोबिन कोशिकाओं से कार्बन डाइऑक्साइड को फेफड़ों तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाता है।

हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे 5 पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं।
नट्स और बीज
शाकाहारी लोग नट्स और बीज को अपने डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और कद्दू के बीज आयरन, विटामिन ई और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इनका नियमित सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने और बढ़ाने में मदद करता है।
नट्स
लीन रेड मीट
अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो लीन रेड मीट का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ये हिम आयरन के बेहतरीन स्रोत हैं, जिसे शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। रिसर्च बताते हैं कि हीम आयरन हीमोग्लोबिन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, रेड मीट का सेवन सीमित मात्रा में ही करें, क्योंकि अधिक मात्रा में इसका सेवन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकता है।
हरी सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, केल और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन, फोलेट और विटामिन C से भरपूर होती हैं, जो हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आवश्यक पोषक तत्व हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हमारे शऱीर में आयरन का काम लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करना है। हरी पत्तेदार सब्जियों से मिलने वाले फोलेट नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। विटामिन C के अवशोषण को बेहतर बनाता है। विटामिन सी के लिए आप अपने रोजाना के आहार में संतरा, टमाटर और बेरी जैसे फलों को भी शामिल कर सकते हैं।
दालें और फलियां
65 हजार किस्म की दालें पाई जाती है। इसलिए हर दिन अलगअलग प्रकार की दालें खाई जानी चाहिए। मसूर दाल, चना और राजमा जैसी दालें आयरन, प्रोटीन और फोलेट का अच्छा स्रोत हैं। ये बढ़ाने में मदद करने के साथसाथ लो फैट और हाई फाइबर वाली होती हैं, जो पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखते हैं।
दालें
साबुत अनाज और फोर्टिफाइड सीरियल्स
हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रहे लोगों में जो रेड मीट या नट्स का सेवन नहीं कर सकते हैं, वे साबुत अनाज और फोर्टिफाइड सीरियल्स का सेवन कर सकते हैं। इनमें आयरन के साथसाथ फोलिक एसिड और विटामिन B12 जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं।



