: प्रमुख ने आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत 2 दिन बढ़ने पर एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

युवाओं को जेल में रख सरकार गर्व महसूस कर रही, सुनवाई टालने के प्रयासों पर दीपके ने उठाए सवाल!

सोशल मीडिया पर अभिजित दीपके ने एक वीडियो साझा करते हुए सरकार की नीयत और कानूनी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अपने वीडियो संदेश में दीपके ने कहा कि अदालत की सुनवाई को टालने का… pic.twitter.com/FWD8prSrcV

— Bansal News Official October 19, 2026

 

आशुतोषसौरव की हियरिंग टाली गई

CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा कि सौरव और आशुतोष जंतरमंतर पर तिरंगा लहराने गए थे। उसके लिए उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनकी हियरिंग नहीं होने दी। रोज किसी न किसी बहाने से हियरिंग को टाल दिया गया।

आशुतोष और सौरव दास के पास असली ताकत

प्रमुख अभिजीत दिपके ने बताया कि ताकत ये होती है कि सौरव 5 दिन कस्टडी में रहने के बाद स्माइल करता हुआ कोर्ट में आता है। जब सौरव दास को पता चलता है कि ज्यूडिशियल कस्टडी एक्सटेंड हो गई, तब भी वो डरता नहीं है। असली ताकत वो होती है जब आपको पता चलता है कि आप अपने से बड़ी ताकत के साथ लड़ रहे हो, फिर भी आप चुप नहीं बैठते हो। आशुतोष और सौरव दास के पास वो ताकत है।

ये खबर भी पढ़ें: 

‘देश के युवा डरेंगे नहीं’

“अमेरिका के आगे झुकते हो, हम चुप नहीं बैठेंगे!” Abhijeet Depke का बड़ा बयान!

सौरभ दास और आशुतोष रांका मामले में अदालत की सुनवाई को कथित रूप से टालने के प्रयासों पर सोशल मीडिया विश्लेषक अभिजित दीपके ने एक नया वीडियो जारी कर दिया है। “युवाओं को जेल में बंद रखकर… pic.twitter.com/5vZaMDH78T

— Bansal News Official October 19, 2026

ने कहा कि मेरे, सौरव, आशुतोष और प्रदर्शन करने वालों के पीछे पूरी फोर्स लगा दीजिए। सरकार ने विपक्ष को खत्म करने की कोशिश की है। अब आप देश के यूथ को तोड़ना और डराना चाहते हो। दिपके ने मैरीकॉम मूवी के एक डायलॉग का जिक्र करते हुए कहा कि किसी को इतना भी मत डराओ कि उसका डर ही खत्म हो जाए। आपने इस देश के युवाओं को इतना डरा दिया है कि अब हमारे अंदर का डर ही खत्म हो गया है। अब हम डरेंगे नहीं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें