NSG Commando New Uniform: ब्लैक कैट कमांडो की पहचान उनकी काली वर्दी से होती है, लेकिन अब उनकी यह पहचान बदलने वाली है। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड अपने VIP सुरक्षा में तैनात कमांडो के लिए नई हल्की और हवा निकलने वाली यूनिफॉर्म तैयार कर रहा है। अप्रैल 2026 में विजयवाड़ा में 44 डिग्री तापमान के दौरान एक कमांडो के बेहोश होने के बाद यह फैसला लिया गया। नई यूनिफॉर्म नायलॉन और कॉटन से बने NyCo कपड़े की होगी।

NSG Commando New Uniform: NSG कमांडो की बदलेगी यूनिफॉर्म, गर्मी से बचाने के लिए बड़ा फैसला!#NSGCommando #NSGNewUniform #NationalSecurityGuard #CommandoUniform #VIPSecurity@lalitgharpure pic.twitter.com/uj8yyEW7kf

— Bansal News Official November 10, 2026

विजयवाड़ा में हीटस्ट्रोक की घटना

अप्रैल 2026 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा में तैनात एक NSG कमांडो ड्यूटी के दौरान बेहोश होकर गिर गया था। उस समय विजयवाड़ा में तापमान करीब 44 डिग्री था। कमांडो ने काली ओवरऑल यूनिफॉर्म के ऊपर करीब 6 किलो की बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। उसे हीटस्ट्रोक और थकान की परेशानी हुई थी।

काली ड्रेस में क्यों होती है परेशानी?

NSG की मौजूदा काली यूनिफॉर्म गर्मी में ज्यादा परेशानी पैदा करती है। कमांडो को बुलेटप्रूफ जैकेट, काला चश्मा और संचार उपकरण भी पहनने होते हैं। ऐसे में तेज गर्मी और भारी सामान के कारण शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। घटना के बाद NSG के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने यूनिफॉर्म बदलने की जरूरत महसूस की।

NyCo कपड़े से बनेगी नई ड्रेस

नई यूनिफॉर्म NyCo कपड़े से तैयार होगी। इसमें नायलॉन और कॉटन का इस्तेमाल किया जाता है। यह कपड़ा हवा और नमी को बाहर निकलने में मदद करता है, जिससे शरीर को ठंडा रखने में आसानी होती है। CRPF की CoBRA फोर्स के जवान भी इसी तरह के कपड़े की यूनिफॉर्म पहनते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नई ड्रेस के कपड़े का ट्रायल हो चुका है और NSG जल्द इसकी खरीद करेगा।

पांच राज्यों के चुनाव से पहले बदलाव

NSG को उम्मीद है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा तक कमांडो नई यूनिफॉर्म पहनने लगेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान कई VIP नेताओं को NSG की सुरक्षा मिलती है। ऐसे में गर्म मौसम में ड्यूटी करने वाले कमांडो को नई ड्रेस से राहत मिलने की उम्मीद है।

अब तक 6 सुरक्षा बलों की बदली ड्रेस

देश में अब तक छह सुरक्षा बलों की यूनिफॉर्म में बदलाव हो चुका है। भारतीय नौसेना में 202021 में डिजिटल कैमोफ्लाज यूनिफॉर्म आई। सेना ने 15 जनवरी 2022 को नई डिजिटल कॉम्बैट यूनिफॉर्म लॉन्च की। वायुसेना ने 8 अक्टूबर 2022 को नई डिजिटल ड्रेस पेश की। CRPF की CoBRA फोर्स के लिए जुलाई 2024 में NyCo यूनिफॉर्म के नए स्पेसिफिकेशन जारी हुए। BSF ने जून 2025 में नई डिजिटल पैटर्न कॉम्बैट ड्रेस लॉन्च की। वहीं, CISF ने 6 नवंबर 2026 को हल्की डिजिटल फील्ड कॉम्बैट ड्रेस का ऐलान किया। इसे 1 अक्टूबर 2028 तक करीब 2 लाख जवानों के लिए लागू करने की योजना है।