किश्तवाड़ के दच्छन और मड़वा के दुर्गम जंगलों में आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान लगातार जारी है। घने जंगलों और ऊंची पहाड़ियों में छिपे आतंकियों तक पहुंचने के लिए सुरक्षाबलों ने जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी का दायरा बढ़ा दिया है. हेलीकॉप्टर और ड्रोन के जरिए पूरे इलाके की हवाई निगरानी की जा रही है, वहीं खोजी कुत्तों की मदद से भी चप्पेचप्पे की तलाशी ली जा रही है.

इस अभियान में जम्मूकश्मीर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप , भारतीय सेना, सीआरपीएफ और ग्राम रक्षा गार्ड की संयुक्त टीमें जुटी हुई हैं. ऑपरेशन की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार मौके पर मौजूद हैं. जम्मू के आईजीपी किश्तवाड़ में डेरा डालकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं. वहीं डीआईजी डीकेआर और किश्तवाड़ के एसएसपी अन्य पुलिस एवं सैन्य अधिकारियों के साथ जमीनी स्तर पर ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं.

जंगल में चल रहा है तलाशी अभियान

दरअसल, 11 नवंबर को दच्छन इलाके में दो विशेष पुलिस अधिकारियों की आतंकियों ने हत्या कर दी थी. इस वारदात के बाद से ही सुरक्षाबलों ने आसपास के जंगलों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ रखा है. सुरक्षा एजेंसियों का फोकस इलाके में सक्रिय आतंकियों का पता लगाने और उनके नेटवर्क को खत्म करने पर है.

इस बीच, सुरक्षा एजेंसियों ने तीन वांछित आतंकियों के पोस्टर भी जारी किए हैं. इन आतंकियों की गिरफ्तारी या उनके बारे में पुख्ता जानकारी देने पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. फिलहाल दच्छन और मड़वा के जंगलों में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.

दो एसपीओज के मिले शव

सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों के गोलियों से छलनी शव बरामद किए. ये अधिकारी जम्मूकश्मीर के पहाड़ी किश्तवाड़ जिले से कल लापता हो गए थे. इन दोनों SPOs के सर्विस हथियार भी गायब मिले हैं.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।