अरुणाचल प्रदेश सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. इसकी जानकारी ITBP यानी भारततिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आधिकारिक तौर पर की. शत्रुजीत ने कहा, “अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारतीय और चीनी सैनिक एक दूसरे के आमनेसामने आ गए. दोनों देशों के बीच फेस ऑफ की ये स्थिति अभी भी बनी हुई है.” भारततिब्बत सीमा पुलिस के प्रमुख शत्रुजीत कपूर ने सीमा पर तैनात आईटीबीपी की नई ‘शौर्य कमांडो बटालियन’ की तारीफ की.

उन्होंने कहा कि सीमा पर चल रहे तनाव या आमनेसामने के टकराव के दौरान इन कमांडो ने बहुत ही शानदार और असरदार काम किया है. उनके अनुसार, आईटीबीपी की सबसे बड़ी ताकत बर्फीले और ज्यादा ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में रहकर देश की रक्षा करने का उनका पुराना अनुभव है और इस ताकत को भविष्य में और ज्यादा मजबूत करने की जरूरत है. उन्होंने ये बातें राजस्थान के अलवर में ITBP कर्मियों के सम्मान समारोह के दौरान कही. ITBP के मुखिया अपने इस बयान के बात चर्चा में बने हुए हैं. ऐसे में जानते हैं शत्रुजीत कपूर से जुड़ी कुछ जरूरी बातें. कुछ समय पहले वो IPS सुसाइड मामले से जुड़े विवादों से भी घिरे थे, जिसके बाद उन्हें हरियाणा सरकार ने डीजीपी पद से हटा दिया था.

IPS अधिकारी वाई. पूरन से क्यों आए विवाद में?

IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड के बाद काफी विवाद हुआ. इसी विवाद के बीच शत्रुजीत कपूर को दो महीने छुट्टी पर भेज दिया गया. उस समय वो डीजीपी के पद पर नियुक्त थे. फिर हरियाणा सरकार ने IPS शत्रुजीत को पुलिस महानिदेशक के पद से हटा दिया गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये मामला इसलिए विवादों में आया क्योंकि आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने अपने 8 पन्ने के सुसाइड नोट में बताया कि उनके साथ खुलेआम जातिगत भेदभाव किया गया.

हरियाणा में रह चुके हैं डीजीपी

उन्होंने तत्कालीन हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत कई अधिकारियों को इसका जिम्मेदार ठहराया था. पूरन की पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने FIR दर्ज कराकर DGP शत्रुजीत कपूर सहित वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग की थी. जिसके बाद IPS शत्रुजीत को उनके पद से हटा दिया गया.

कहां से पूरी की पढ़ाई?

केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जनवरी 2026 में शत्रुजीत कपूर को भारततिब्बत सीमा पुलिस का महानिदेशक नियुक्त किया. वो 1990 बैच के IPS अधिकारी हैं. उनका कैडर हरियाणा था. उन्होंने बी.टेक की पढ़ाई, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में NIT, कुरुक्षेत्र से पूरी की. ये दौर 19831988 के बीच का था.

इसके बाद उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग , मुंबई से 1990 में इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. वो मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं. उनका जन्म 21 अक्टूबर 1966 को हुआ था. 31 अक्टूबर को वो ITBP के मुखिया के पद से रिटायर हो रहे हैं.