Telangana News: हैदराबाद के शमशाबाद स्थित एयरपोर्ट समेत देश भर के प्रमुख हवाई अड्डों को फर्जी बम की धमकियां देने वाला अरेस्ट. पुलिस ने चेन्नई निवासी सिरफिरे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सलाखों के पीछे भेज दिया है. 38 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सरथ सुब्रमण्यम को शमशाबाद पुलिस ने साइबर सेल और फॉरेंसिक सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने साल 20252026 के दौरान देशभर के हवाई अड्डों को लगभग 700 से 800 फर्जी बम की धमकी वाले ईमेल भेजे थे, जिसमें से अकेले राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ही 45 बार निशाना बनाया गया था.

मामले का खुलासा करते हुए शमशाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त वी. श्रीकांत गौड़ ने बताया कि आरोपी तकनीक का फायदा उठाकर सुरक्षा व्यवस्था को चैलेंज कर रहा था. आरोपी फर्जी ईमेल आईडी, वीपीएन और एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर धमकियां भेजता था. लगातार मिल रही धमकियों के बाद हैदराबाद साइबर क्राइम, शमशाबाद पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने टेक्निकल इंटेलिजेंस, आईपी एड्रेस एनालिसिस और डिजिटल ट्रेल को खंगालना शुरू किया. साइबर टीमों ने ईमेल हेडर डेटा और फॉरेंसिक ट्रैकिंग के जरिए आरोपी के असली डिजिटल सर्वर का पता लगाया, जिसकी लोकेशन चेन्नई में पाई गई. इसके बाद शमशाबाद पुलिस की विशेष टीम ने चेन्नई में दबिश देकर सरथ सुब्रमण्यम को धर दबोचा.

हैदराबाद के थानों में ही 5060 केस दर्ज, अमेरिका में कर चुका है काम

पकड़े गए सॉफ्टवेयर इंजीनियर का प्रोफाइल और बैकग्राउंड चौंकाने वाला है. 38 वर्षीय सरथ सुब्रमण्यम एक उच्च शिक्षित सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वह कुछ सालों तक अमेरिका में भी आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम कर चुका है. आरोपी के खिलाफ अकेले हैदराबाद शहर सीमा के अलगअलग पुलिस थानों में 50 से 60 फर्जी बम धमकियों के मामले दर्ज पाए गए हैं.

आतंकी साजिश नहीं, अवसाद और निजी कारण बने वजह

शुरुआती पुलिस पूछताछ में मामले से जुड़े अहम तथ्य सामने आए हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शुरुआती जांच में इन धमकियों के पीछे किसी भी आतंकी संगठन या राष्ट्रविरोधी गतिविधि का कनेक्शन सामने नहीं आया है. आरोपी का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था और वह पिछले कुछ समय से गंभीर अवसाद व मानसिक तनाव से जूझ रहा था. निजी जीवन में हताशा और अवसाद के चलते उसने सुरक्षा एजेंसियों को परेशान करने और पैनिक क्रिएट करने के लिए इस खौफनाक तरीके को चुना.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।