Tuesday, February 24, 2026
IndiaTrending

अनोखी जगह: एकˈ देश में किचन तो दूसरे देश में बेडरूम, करवट बदली और पहुंच गए विदेशˌ

अनोखी जगह: एकˈ देश में किचन तो दूसरे देश में बेडरूम, करवट बदली और पहुंच गए विदेशˌ
अनोखी जगह: एकˈ देश में किचन तो दूसरे देश में बेडरूम, करवट बदली और पहुंच गए विदेशˌ

अगर हम आपसे कहें कि आपको विदेश जाने में कितना समय लगेगा तो आप यकीनन कुछ घंटों का वक्त तो बताएंगे ही लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां के लोगों को विदेश जाने में एक पल भी नहीं लगता है। उन्होंने रात को सोते समय करवट बदली और वो न चाहते हुए भी विदेश पहुंच जाएंगे। इतना ही नहीं उनके घरों में जो कमरे हैं, उनमें कोई कमरा एक देश में आता है तो दूसरा कमरा विदेश में आता है। अगर आपको यकीन न हो रहा हो तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ये हकीकत है।

इन देशों के बीच में ये अजीबो गरीब जगह

जिस जगह की हम बात कर रहे हैं वो यूरोप में मौजूद है। यहां के बार्ले शहर के लोगों के लिए रोज की देश-विदेश की सैर आम बात है। इसकी वजह है नीदरलैंड और बेल्जियम देश की सीमा जो इस शहर के घरों के बीच से निकलती है। यहां के रहने वाले लोग अगर नीदरलैंड में सोते हैं तो सुबह उठने पर नाश्ता बेल्जियम में करते हैं।

इनका किचन एक देश में और बेडरूम या ड्राइंग रूम दूसरे देश में आता है। इस शहर के कई घरों के लोगों को विदेश जाने के लिए बस चंद कदम चलना ही पड़ता है।

रेस्तरां से लेकर कैफे हाउस सब दो हिस्सों में बंटे

इस अजीबो गरीब विभाजन रेखा की वजह से ही घरों के साथ ही इस शहर के रेस्तरां से लेकर कैफे हाउस या फिर सामुदायिक भवन भी दो हिस्सों में बंटे हुए हैं। इनका आधा हिस्सा बेल्जियम देश में माना जाता है तो आधा हिस्सा नीदरलैंड देश में आता है।

जो हिस्सा नीदरलैंड के पास है, शहर के उस भाग को बार्ले नसाऊ कहा जाता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दूसरी ओर इस शहर का जो हिस्सा बेल्जियम के हिस्से में आता है उसको बार्ले हरटोग कहा जाता है।

सफेद क्रॉस से बंटी हुई है दोनों देशों की सीमाएं

इन देशों की सीमाओं की बात करें तो इनको सफेद रंग के क्रॉस से बांटा गया है। कई घरों में तो ये सीमा बेड के नीचे से गई हुई है। इसका मतलब है कि अगर सोते समय आपने करवट भी बदल ली तो आप दूसरे देश में पहुंच जाएंगे।

इस शहर की एक और खासियत है कि यहां हर चीज दो हैं। जैसे शहर के दो नाम हैं तो नगर पालिका से लेकर डाकघर भी दो ही हैं। इनको नियंत्रित करने के लिए समिति एक ही है। अपनी इसी खासियत की वजह से ये शहर पर्यटकों का केन्द्र बना रहता है। बार्ले शहर में पर्यटक खूब आते हैं और सीमाओं पर खड़े होकर फोटो भी खिंचवाते हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply