Thursday, March 12, 2026
IndiaPoliticsTrending

केंद्रीय मंत्री ने देश को दिया भरोसा, कहा- LPG संकट नहीं, हालात से निपटने में सक्षम!..

केंद्रीय मंत्री ने देश को दिया भरोसा, कहा- LPG संकट नहीं, हालात से निपटने में सक्षम!..
केंद्रीय मंत्री ने देश को दिया भरोसा, कहा- LPG संकट नहीं, हालात से निपटने में सक्षम!..

Hardeep Singh Puri Addresses Lok Sabha: देशभर में एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की आपूर्ति में हो रही किल्लत की खबरों पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में जवाब दिया है. पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि भारत में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी किसी भी चीज के लिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से महज 20 फीसदी क्रूड ऑयल की आवाजाही प्रभावित हुई है, जबकि भारत के पास कई अतिरिक्त विकल्प हैं. हम 40 देशों से क्रूड इंपोर्ट कर रहे हैं. देश में पर्याप्त क्रूड ऑयल का स्टॉक है इसलिए पूरे भारत में पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं हैं.

LPG सिलेंडर पर पैनिक होने की जरूरत नहीं
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में एलपीजी संकट पर बयान देते हुए यह भी कहा कि भारत में गैस-सिलेंडर, तेल और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। देस में लंबे समय के लिए पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित है. इसलिए नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऊर्जा सुरक्षा मजबूत है. केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि देश में ऊर्जा सुरक्षा मजबूत है.

हरदीप पुरी ने पश्चिम एशिया संकट को लेकर कहा कि दुनिया के ऊर्जा इतिहास में शायद ही कभी ऐसा समय आया हो जैसा अभी पश्चिम एशिया के संकट के कारण देखने को मिल रहा है. यह स्थिति वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद गंभीर मानी जा रही है.

‘पैनिक की वजह से डिमांड बढ़ी’
पुरी ने ये भी कहा कि लोगों में अफवाहों के चलते पैनिक देखा गया. इसलिए कई शहरों में एजेंसियों और गोदामों के बाहर कतारें देखने को मिली.

CNG की 100% सप्लाई हो रही है
लंबे समय तक हालात से निपटन को तैयार

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply