Sonia Gandhi X Debut: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना पहला पोस्ट साझा किया। उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपने दिवंगत पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से पहली मुलाकात की यादें साझा कीं। सोनिया गांधी ने बताया कि दोनों की मुलाकात इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान एक ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी।

In a small Greek restaurant in Cambridge my journey of love began.
Rajiv and I created a world filled with love, laughter and memories. On 10th November, I share that world with you. pic.twitter.com/zvN5Rqqstf
— Sonia Gandhi October 24, 2026
इटैलियन खाना खोजते हुए पहुंचे थे ग्रीक रेस्टोरेंट
सोनिया गांधी ने वीडियो में बताया कि वह और राजीव गांधी जिस रेस्टोरेंट में मिले थे, वहां कई छात्र खाना खाने आते थे। इनमें यूरोपीय छात्रों के साथ भारतीय छात्र भी शामिल थे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों इटैलियन खाना खाने के लिए जगह तलाश रहे थे, लेकिन इसी दौरान उन्हें यह ग्रीक रेस्टोरेंट मिला, जहां उनकी पहली मुलाकात हुई।
पहली मुलाकात में ही राजीव गांधी पसंद आ गए
सोनिया गांधी ने अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी से मिलने के बाद उन्हें लगभग तुरंत महसूस हो गया था कि वह उनके साथ रहना पसंद करेंगी। उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि राजीव गांधी भी उनके बारे में ऐसा ही महसूस करते थे।
पुरानी यादों के जरिए साझा की प्रेम कहानी
सोनिया गांधी का यह वीडियो उनकी और राजीव गांधी की पहली मुलाकात से जुड़ी यादों को सामने लाया। वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे एक सामान्य मुलाकात आगे चलकर उनके जीवन का अहम रिश्ता बन गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनकी शुरुआत के साथ साझा किया गया यह वीडियो उनकी निजी जिंदगी के एक खास पल की झलक पेश करता है।



