उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार सुबह एक सनसनीखेज घटना हुई. पुलिस को ऑनर किलिंग की सूचना मिली थी. इसमें बताया गया था कि एक युवती की हत्या के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले जाया जा रहा है. इस सूचना पर पहुंची पुलसि ने बीच रास्ते में शव यात्रा रोककर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि युवती का गांव में ही प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी वजह से युवती के घर वालों ने उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर जान ले ली और सबूत मिटाने के लिए आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मामला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में शाहडब्बर गांव का है. मृत युवती की पहचान इस गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती तन्नू के रूप में हुई है.
सुसाइड और ऑनर किलिंग में उलझी पुलिस
पुलिस के मुताबिक मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन ऑनर किलिंग की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता. इसलिए युवती की मौत की असली वजह पता करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच भी आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से कर रही है. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पूरा मामला साफ हो जाएगा.
क्या है मामला?
सीओ बुढ़ाना राधा रमण सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम 112 में सूचना आई थी. इसमें बताया गया था कि शाहडाबर में रहने वाली तनु पुत्री नीतू कश्यप की हत्या कर दी गई है. शव को श्मशान ले जाया जा रहा है. इस सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. वहां परिजनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि युवती ने खुद जहर खाकर आत्महत्या की है. फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



