चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आगामी 23 से 25 सितंबर 2026 तक अमेरिकी के आधिकारिक दौरे पर पहुंच रहे हैं. उनकी अगवानी करने खुद ट्रम्प जॉइंट बेस एंड्रयूज जाएंगे. ऐसा बहुत कम होता है जब अमेरिकी राष्ट्रपति किसी विदेशी मेहमान की अगवानी करने खुद एयरपोर्ट तक जाते हों. विदेशी मेहमान के अमेरिका पहुंचने पर वहां वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहते हैं. इसके बाद राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाता है. ट्रंप के खुद एयरपोर्ट जाने की योजना को असामान्य कदम माना जा रहा है.

आइए, समझते हैं कि ट्रम्प जिनपिंग की अगवानी के लिए एयरपोर्ट क्यों जाएंगे? ट्रंप से मिलने पहुंचे विदेशी मेहमान के लिए कैसा होता है प्रोटोकॉल? स्टेट विज़िट और वर्किंग विज़िट में क्या फर्क है, जिनपिंग के लिए ट्रंप क्यों तोड़ रहे प्रोटोकॉल?

जॉइंट बेस एंड्रयूज की भूमिका क्या है?

जॉइंट बेस एंड्रयूज वॉशिंगटन डीसी के पास स्थित एक महत्वपूर्ण सैन्य अड्डा है. विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के विमान अक्सर यहीं उतरते हैं. यहां से मेहमानों को सुरक्षित तरीके से वॉशिंगटन ले जाया जाता है. एयरपोर्ट पर आमतौर पर अमेरिकी चीफ ऑफ प्रोटोकॉल, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, संबंधित राजदूत और दूसरे अधिकारी मौजूद रहते हैं.

जॉइंट बेस एंड्रयूज सैन्य अड्डा है.

कई मौकों पर उपराष्ट्रपति या कोई वरिष्ठ मंत्री भी विदेशी मेहमान का स्वागत करते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति आमतौर पर एयरपोर्ट नहीं जाते. उनका औपचारिक स्वागत व्हाइट हाउस के साउथ लॉन पर होता है. वहां रेड कार्पेट, सैन्य बैंड, गार्ड ऑफ ऑनर और दोनों देशों के झंडों के साथ समारोह आयोजित किया जाता है.

एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का जाना इतना खास क्यों?

अमेरिकी राष्ट्रपति का एयरपोर्ट जाकर किसी विदेशी नेता का स्वागत करना दुर्लभ माना जाता है. इससे मेहमान को विशेष सम्मान का संदेश जाता है. यह केवल स्वागत समारोह नहीं होता. यह एक राजनीतिक संकेत भी बन जाता है. इतिहास में कुछ अमेरिकी राष्ट्रपति विदेशी नेताओं को एयरपोर्ट पर रिसीव करने गए हैं.

1959 में राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव का स्वागत करने पहुंचे थे. जॉन एफ. कैनेडी के समय भी कई विदेशी नेताओं का एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ था. कैनेडी ने भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सहित कई नेताओं का स्वागत एयरपोर्ट पर किया था. बाद के वर्षों में व्यवस्था बदल गई. व्हाइट हाउस का साउथ लॉन औपचारिक स्वागत का मुख्य स्थल बन गया. हालांकि, पोप जैसे धार्मिक और अत्यंत विशेष मेहमानों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति एयरपोर्ट जा चुके हैं. ऐसे दौरे सामान्य राजनयिक यात्राओं से अलग माने जाते हैं.

स्टेट विजिट क्या होती है?

  • स्टेट विजिट किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की सबसे औपचारिक यात्रा मानी जाती है. इसमें सम्मान और प्रतीकात्मकता का स्तर बहुत ऊंचा होता है. आमतौर पर किसी देश के राष्ट्रपति या सम्राट को स्टेट विजिट के लिए आमंत्रित किया जाता है.
  • इस यात्रा में कई विशेष कार्यक्रम होते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इनमें व्हाइट हाउस का औपचारिक स्वागत, सैन्य सम्मान, द्विपक्षीय बैठक और राजकीय भोज शामिल होते हैं. कई बार मेहमान को कांग्रेस के नेताओं से भी मिलाया जाता है. स्टेट डिनर इस यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. इसमें राजनीतिक नेताओं, राजनयिकों, कारोबारी हस्तियों और समाज के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया जा सकता है.
  • स्टेट विजिट का मकसद केवल बातचीत करना नहीं होता. यह दोनों देशों के रिश्तों की सार्वजनिक पुष्टि भी होती है. इससे मित्रता, साझेदारी या रणनीतिक महत्व का संदेश दिया जाता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपऔर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग,

वर्किंग विजिट से कैसे अलग है स्टेट विजिट?

  • वर्किंग विजिट का उद्देश्य अधिक व्यावहारिक होता है. इसमें नेता किसी खास मुद्दे पर बातचीत के लिए आते हैं. व्यापार, युद्ध, सुरक्षा, ऊर्जा या किसी समझौते पर चर्चा इसका मुख्य लक्ष्य हो सकता है. वर्किंग विजिट में आमतौर पर बड़े समारोह कम होते हैं. सैन्य सम्मान और राजकीय भोज जरूरी नहीं होते.
  • कार्यक्रम छोटा और सीमित हो सकता है. दोनों नेता सीधे बैठक करते हैं. फिर संयुक्त बयान या समझौते की घोषणा की जा सकती है. स्टेट विजिट में समारोह और सम्मान का पक्ष मजबूत होता है.
  • वर्किंग विजिट में बातचीत और नतीजे पर अधिक ध्यान रहता है. शी जिनपिंग के दौरे को राजकीय यात्रा के रूप में पेश किया जा रहा है. इसमें व्हाइट हाउस का स्वागत, सैन्य समारोह और स्टेट डिनर शामिल होने की बात कही जा रही है. इसलिए यह सामान्य कामकाजी यात्रा से अधिक महत्वपूर्ण दिखाई देती है.

Snapshots of interactions between President Xi Jinping and President Donald Trump over the years. Looking forward to the next handshake across the Pacific! #China #US
https://t.co/BVaMRtHkcb https://t.co/H7XjVBXuRd pic.twitter.com/5ghXkoDRks

— Chinese Embassy in US September 21, 2026

जिनपिंग के लिए ट्रंप क्यों बदल रहे हैं तरीका?

अमेरिका और चीन दुनिया की दो बड़ी आर्थिक और सैन्य शक्तियां हैं. दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर तनाव रहा है. टैरिफ, चिप्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रेयर अर्थ और ताइवान जैसे मुद्दे बेहद संवेदनशील हैं. ऐसे माहौल में ट्रंप का एयरपोर्ट जाना कई संदेश दे सकता है.

अमेरिका चीन के साथ सीधी बातचीत को महत्व दे रहा है. दोनों नेता व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखना चाहते हैं. ट्रंप और शी की बातचीत का असर केवल दोनों देशों तक सीमित नहीं रहेगा. व्यापारिक फैसलों का असर दुनिया भर के बाजारों पर पड़ सकता है.

रेयर अर्थ की आपूर्ति से इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरी और रक्षा उद्योग प्रभावित हो सकते हैं. एआई और सेमीकंडक्टर से जुड़े फैसले तकनीकी प्रतिस्पर्धा की दिशा तय कर सकते हैं. ट्रंप शायद यह दिखाना चाहते हैं कि वे चीन के साथ बातचीत करने को तैयार हैं. इसका अर्थ यह नहीं है कि अमेरिका ने अपने सभी मतभेद खत्म कर दिए हैं.

क्या यह सम्मान है या रणनीति का हिस्सा?

ट्रंप का कदम सम्मान और रणनीति दोनों हो सकता है. एयरपोर्ट पर स्वागत से शी जिनपिंग को विशेष महत्व मिलता है. इससे बातचीत का माहौल बेहतर बनाने की कोशिश दिखती है. दूसरी ओर, यह अमेरिकी जनता और दुनिया को भी संदेश देता है. संदेश यह कि राष्ट्रपति ट्रंप बड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सीधे नेतृत्व कर रहे हैं. लेकिन प्रतीकात्मक स्वागत का अर्थ यह नहीं है कि कोई बड़ा समझौता जरूर होगा. दोनों नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा और तकनीक पर गहरे मतभेद हैं. इसलिए असली महत्व बैठक के नतीजों का होगा.

असली परीक्षा बातचीत के बाद होगी

ट्रंप का जॉइंट बेस एंड्रयूज जाना भले ही प्रोटोकॉल से अलग दिखाई दे रहा हो, लेकिन इसका उद्देश्य संबंधों को नया संकेत देना हो सकता है. चीन और अमेरिका के रिश्ते इस समय बेहद महत्वपूर्ण दौर में हैं. स्टेट विजिट का भव्य कार्यक्रम रिश्तों को सम्मान दे सकता है. लेकिन स्थायी सुधार के लिए ठोस फैसले जरूरी होंगे. टैरिफ, चिप्स, रेयर अर्थ, एआई और ताइवान जैसे मुद्दों पर स्पष्ट बातचीत करनी होगी. इसलिए एयरपोर्ट का स्वागत केवल शुरुआत है.

असली सवाल यह है कि व्हाइट हाउस में होने वाली बैठक से क्या नतीजा निकलता है. अगर दोनों नेता तनाव कम करने और व्यापारिक स्थिरता पर सहमत होते हैं, तो यह दौरा सफल माना जाएगा. अगर मतभेद बने रहते हैं, तो एयरपोर्ट का असाधारण स्वागत केवल एक प्रतीकात्मक तस्वीर बनकर रह जाएगा.