: लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल उत्तर प्रदेश IAS ट्रांसफर किया है। जारी सूची के मुताबिक 34 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें कई जिलों के जिलाधिकारी District Magistrate भी बदले गए हैं। UP IAS Transfer की सूची में एटा, हरदोई, मुरादाबाद, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर और अन्य जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

हरदोई और मुरादाबाद में बदलाव

 हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा को मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं विशेष सचिव राज्य कर राहुल पांडेय को हरदोई का DM बनाया गया है। एटा में भी जिलाधिकारी बदला गया है। इसी तरह मुरादाबाद नगर निगम से जुड़े हिमांशु कौशिक को नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक सूची में अधिकारियों के मौजूदा और नए पद दोनों दर्ज किए गए हैं।

पीलीभीत, बलिया और अमेठी के DM भी बदले

पीलीभीत, बलिया और अमेठी के जिलाधिकारियों में भी बदलाव किया गया है। सूची के अनुसार पीलीभीत के DM ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया भेजा गया है, जबकि संतकबीरनगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार को पीलीभीत की जिम्मेदारी दी गई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं इन्वेस्ट यूपी से जुड़े शशांक चौधरी को अमेठी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अमेठी के मौजूदा DM संजय चौहान को कुशीनगर भेजा गया है।

बागपत, महोबा और बिजनौर में भी नई तैनाती

सूची में बागपत, महोबा और बिजनौर के DM भी बदले गए हैं। मुरादाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को बागपत का जिलाधिकारी बनाया गया है। महोबा की जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को इन्वेस्ट यूपी में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर का DM बनाया गया है।

यहां देखें लिस्ट