Saleem Wastik Attack CCTV Video: एक्स मुस्लिम और यूट्यूबर सलीम पर कुछ दिनों पहले जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले को अंजाम उनके सगे भाईयों ने दिया था। हमले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

Saleem Attacker Video: गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, दफ्तर के बाहर घात लगाकर किए गए इस हमले में हमलावरों की बेरहमी साफ दिखाई दे रही है। यूपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन दिन के अंदर ही एक लाख के इनामी दोनों आरोपी भाइयों को अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया।
इस वारदात का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है वो रोंगटे खड़े करने वाला है। वीडियो में हमलावरों की क्रूरता साफ दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है।
वीडियो में वारदात कैद
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो लोग हेलमेट पहनकर सलीम वास्तिक के ऑफिस में घुसते हैं। वीडियो की शुरूआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है सलीम आए हुए दोनों लोगों से मिलने के लिए बैठते हैं। इतने में एक आरोपी हथियार निकालता नजर आता है। सलीम बचाव की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन दोनों आरोपी उनपर हावी हो जाते हैं।
दोनों आरोपियों ने सलीम पर ताबड़तोड़ वार दिए, गर्दन और पेट पर जानलेवा हमला करने के बाद दोनों आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की इसी फुटेज के आधार पर पहचान की थी।
कौन थे दोनों आरोपी?
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुठभेड़ में मारे गए जीशान और गुलफाम सगे भाई थे जो अमरोहा के मूल निवासी और खोड़ा में रहकर फर्नीचर कंपनी में काम करते थे। सलीम वास्तिक के यूट्यूब वीडियो से नाराज होकर उन्होंने हमले की साजिश रची थी। दोनों पर एक लाख का इनाम घोषित था।
हमले का पाकिस्तानी कनेक्शन?
एक मीडिया रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों के हवाले से दावा कर रही है कि सलीम पर हमला करने वाला जीशान कट्टरपंती संगठन मुस्लिम आर्मी मेहदी मॉडरेटर से जुड़ा हुआ था। साथ ही वह मजहबी संगठन से भी प्रभावित था और टेलिग्राम पर एक कट्टरपंथी ग्रुप से भी जुड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक उसने हमला भी पाकिस्तानी यूट्यूबर की अपील पर किया था।
बाबा की पुलिस ने तीन दिन में किया ढेर
यूपी पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कम समय में बढ़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई जिसने महज तीन दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पहले जीशान ढेर हुआ, और बाद में गुलफाम भी एनकाउंटर में मारा गया।




