Thursday, February 19, 2026
Crime

TTE ने ट्रेन में सीट दिलाने के बहाने युवती से किया रेप, आरोपी पर 10 हजार का इनाम

TTE ने ट्रेन में सीट दिलाने के बहाने युवती से किया रेप, आरोपी पर 10 हजार का इनाम

Rape In Gorakhpur-Ahmedabad Express : गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में छात्रा से रेप किया गया है। आरोपी टीटीई फरार है। रेलवे ने उसे सस्पेंड कर दिया है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

TTE ने ट्रेन में सीट दिलाने के बहाने युवती से किया रेप, आरोपी पर 10 हजार का इनाम

Ahmedabad-Gorakhpur Express TTE News: रेलवे को सुरक्षित सफर का जरिया माना जाता है, लेकिन गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस से आई एक खबर ने इन दावों पर कालिख पोत दी है। ट्रेन में सफर कर रही एक एनसीसी कैडेट छात्रा के साथ एक टीटीई (TTE) ने ही दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। इस शर्मनाक हरकत के बाद से आरोपी टीटीई फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। रेलवे पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है।

पीड़िता मऊ जिले की रहने वाली है और गोरखपुर में रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर लौट रही थी। स्टेशन पर भारी भीड़ और जल्दबाजी के कारण वह टिकट नहीं ले पाई और अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार हो गई।

बिना टिकट यात्रा के केस में फंसाने की दी धमकी

कोच में तैनात टीटीई राहुल कुमार ने छात्रा को बिना टिकट देखा तो उसे सीट दिलाने का झांसा दिया। वह छात्रा को टीटीई केबिन में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। छात्रा का आरोप है कि पहले उसने सामान्य बात की, लेकिन फिर जबरदस्ती शुरू कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बिना टिकट यात्रा के केस में फंसाने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी बर्खास्त, 10 हजार का इनाम

घटना के बाद हिम्मत दिखाते हुए छात्रा ने फौरन डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मामला खुलता देख आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। गोरखपुर के एसपी रेलवे, लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आरोपी राहुल कुमार वाराणसी डिवीजन में तैनात है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही रेलवे विभाग को उसे सेवा से बर्खास्त करने के लिए पत्र भेजा गया है।

मेडिकल टेस्ट कराया गया

जीआरपी ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एक होनहार छात्रा, जो देश की सेवा के लिए सेना में जाने का सपना देख रही है, उसके साथ सुरक्षा के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा की गई इस हैवानियत ने रेल यात्रियों के मन में डर पैदा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply