Saturday, February 21, 2026
Politics

Trump ने शहबाज से कहा- चुपचाप खड़े होकर मोदी की तारीफ सुनो! फिर जो हुआ…

Trump ने शहबाज से कहा- चुपचाप खड़े होकर मोदी की तारीफ सुनो! फिर जो हुआ…
 पिछले तीन-चार महीनों से राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से अपनी तारीफ सुन रहे पाकिस्तान पर डोनाल्ड ट्रंप ने ही सरेआम बेइज्जती कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरेआम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से कहा कि खड़े हो जाओ। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ शुरू कर दी। ट्रंप का आर्डर मिलते ही शहबाज शरीफ खड़े हो गए। ट्रंप के मुंह से पीएम मोदी की तारीफ सुनते रहे। इसके बाद थोड़ा झुके, दिल पर हाथ रखा और बैठ गए। आपको यह पूरा वीडियो दिखाएंगे जिसमें दरअसल यह घटना ट्रंप इंस्टिट्यूट ऑफ पीस में आयोजित बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक के दौरान हुई। हर बार की तरह शहबाज शरीफ ने इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को मक्खन लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

जैसे ही डोनल्ड ट्रंप मीटिंग के लिए आए तो सबसे पहले शहबाज शरीफ ने उन्हें सलाम ठोक दिया। इसके बाद डॉन्ड ट्रंप बोर्ड ऑफ पीस के मेंबर बने देशों के नेताओं से जब हाथ मिलाने पहुंचे तो शहबाज शरीफ भी अलर्ट हो गए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह सावधान मुद्रा में खड़े रहे ताकि उन्हें भी हाथ मिलाने का मौका मिले लेकिन इस बार डॉनल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान पर पहला तमाचा जड़ दिया। डॉनल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को पूछा तक नहीं। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के साथ डील करने के लिए और दबाव बनाने के लिए पाकिस्तान के साथ टाइम पास कर रहे थे। मगर अब तो भारत के साथ डील हो गई है। बहरहाल अब आते हैं असली खेल पर। ट्रंप भाषण देने आए और अचानक शहबाज शरीफ से कहा कि एक सेकंड के लिए खड़े हो जाओ। शहबाज शरीफ खड़े हो गए और डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने पीएम मोदी से बात की है।

इसके बाद ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ शुरू कर दी। वैसे आपको बता दें कि पीएम मोदी उस समय एआई समिट के दौरान और भी बड़े-बड़े नेताओं से मिल रहे थे। बहरहाल डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ से कहा कि मैं पीएम मोदी को बहुत अच्छे तरीके से जानता हूं। पाकिस्तान को तो बस थोड़ा बहुत ट्रेड के जरिए ही जान पाया हूं। पाकिस्तानी अमेरिका से बहुत अच्छी डील करने की कोशिश कर रहे थे जिससे मैं थोड़ा नाराज हो गया।  वैसे पाकिस्तानियों को निराश होने की जरूरत नहीं है पाकिस्तानियों को अपनी सबसे बड़ी ताकत का अंदाजा होना चाहिए। यह ताकत है कि जो पैसा फेंके उसके साथ चले जाना। 

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply