Thursday, March 5, 2026
Gazab

ईरान के साथ युद्ध में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, कहा- हमारी स्थिति मजबूत!..

ईरान के साथ युद्ध में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, कहा- हमारी स्थिति मजबूत!..

नई दिल्ली। ईरान पर जारी हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने बुधवार को कहा, ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

ट्रंप ने अमेरिकी अभियान द्वारा किए जा रहे हमलों को लेकर 10 पैमाने पर लगभग 15 रेटिंग दी है। इतना ही नहीं ट्रंप ने इजरायल के साथ मिलकर अभियानों को आगे बढ़ाना का संकल्प लिया है। ऐसे में लग रहा है कि यह युद्ध अभी खत्म होने वाला नहीं है।

तेजी से कमजोर हो रहा ईरान का नेतृत्व
साथ ही ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का नेतृत्व तेजी से कमजोर हो रहा है। साथ ही कहा, “हम अभी बहुत मजबूत स्थिति में हैं, और उनका नेतृत्व तेजी से कमजोर हो रहा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जो भी नेता बनना चाहता है, उसकी मौत हो जाती है।”

ट्रंप ने आगे कहा कि तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल भंडार को भी तेजी से नष्ट किया जा रहा है। ट्रंप ने दोहराया कि यह हमला ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के उद्देश्य से किया गया था।

पागल लोगों के पास परमाणु हथियार होते हैं, तो
उन्होंने कहा, “जब पागल लोगों के पास परमाणु हथियार होते हैं, तो बुरी चीजें होती हैं,” उन्होंने ओबामा के कार्यकाल के पिछले परमाणु समझौते को “अब तक का सबसे खराब समझौता” और “परमाणु हथियार की ओर ले जाने वाला मार्ग” बताया।

बहुत अच्छा प्रदर्शन
ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हम युद्ध मोर्चे पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं… हम आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे। हमारे पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है। यह कई वर्षों तक हमारे लिए एक बड़ा खतरा रहा है – 47 वर्षों तक उन्होंने हमारे लोगों को मारा।

आगे कहा कि अगर हमने अब तक के सबसे बुरे समझौते को खत्म नहीं किया होता मैं इसे ओबामा परमाणु समझौता कहता हूं, जिसमें उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार सहित सब कुछ दे दिया था, तो यह परमाणु हथियार की ओर ले जाने वाला रास्ता था।

मिसाइलों को तेजी से नष्ट किया जा रहा है, और उनके लॉन्चरों को भी नष्ट किया जा रहा है… जब पागल लोगों के पास परमाणु हथियार होते हैं, तो बुरी चीजें होती हैं। हम अभी बहुत अच्छी स्थिति में हैं, और हम आगे बढ़ते रहेंगे।”

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply